पूर्व से फरार दस हजार रुपये के इनामी बदमाश एंव स्थाई वारंटी को थाना क्राइम ब्राँच ने धरदबोचा
आरोपी क्राइम ब्रांच के अपराध में एक साल से चल रहा था फरार ।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
आरोपी के थाना रातीबड में 11 स्थाई वारंट है ।
आरोपी थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्र.85/23 धारा 420,406 भादवि के अपराध में फरार था जिस पर दस हजार रु का इनाम उद्घोषित किया गया था ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एंव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पंकज श्री वास्तव द्वारा स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल एवं अति.पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त श्री मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम द्वारा क्राइम ब्रांच के अपराध में एक साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी की तलाश पतारसी मे लगाया था ।
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सहायता द्वारा थाना क्राइम ब्रांच के अप.क्र.85/23 धारा 420,406 भादवि में एक साल से फरार एंव थाना रातीबड से ग्यारहा स्थाई वारंट में फरार आरोपी को गिरीडीह ,खण्डोली ,धनबाद में आरोपी की निरंतर तलाश पतारसी की जाकर आरोपी मोह.सजहर अंसारी पिता मोह.युसूफ अंसारी उम्र 45 साल निवासी ग्राम सिकंदराबाद थाना रातीबढ जिला भोपाल हाल पता नामधारी अस्पताल थाना बैंक मोड जिला धनबाद झारखण्ड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
आरोपी की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता अपराधिक रिकार्ड
01 सजहर अंसारी पिता मोहम्मद युसूफ उम्र 45 साल निवासी ग्राम सिकंदराबाद थाना रातीबड़ भोपाल हाल पता नामधारी अस्पताल बैंक रोड धनबाद 12 वी 01.अपराध क्रमांक 85 /23 धारा 406 ,420 भादवि थाना क्राइम ब्रांच
स्थाई वारंट 1.आर.टी न. 14080/18 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
2. आर.टी न. 18289/19 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
3. आर.टी न. 3618/19 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
4. आर.टी न. 4349/17 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
5. आर.टी न. 4030/18धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
6. आर.टी न. 14086/21 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
7. आर.टी न. 10113/23 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
8. आर.टी न. 10153/23 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
9. आर.टी न. 1801/23 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
10. आर.टी न. 14631/22 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
11. आर.टी न. 2076/18 धारा 138 एन आई एक्ट थाना रातीबड
सराहनीय भूमिका – कार्य.निरी.आफताब खान,सउनि अनिल तिवारी, सउनि चन्द्र मोहन मिश्रा,प्र.आर.2921 विश्वजीत भार्गव ,प्र.आर.1448 मुजफ्फर अली,म.आर.3394 मनीषा राठौर।
