मुश्किल में इंग्लैंड की टीम, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चैंपियन गेंदबाज बाहर, नहीं आएगा रिप्लेसमेंट

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर जैक लीच 5 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. शुरुआती दो मुकाबलों में पहली मैच इंग्लैंड ने जीता था जबकि दूसरा टेस्ट अपने नाम कर भारत ने बराबरी हासिल की थी. अब आखिरी तीन मैच से सीरीज के विजेता का फैसला होगा.
इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के स्पिनर जैक लीच चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस अनुभवी गेंदबाज के बाहर होने की जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार 11 फरवरी को साझा की. इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस बात की भी पुष्टि की है कि फिलहाल उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं बुलाया जा रहा
