‘फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर को हटाकर दिखाएं नीतीश कुमार’, RJD सांसद ने समझाया 122 का आंकड़ा

पटना. बिहार में मची सियासी हलचल के बीच पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरजेडी सांसद मनोज झा ने एक बड़ा दावा किया है. दरअसल आरजेडी सांसद मनोज झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर को हटाकर दिखाएं. स्पीकर को हटाने के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए. नीतीश कुमार पहले विधानसभा में यह नंबर तो लेकर आएं.
मनोज झा ने कहा कि हमारे सारे विधायक एकजुट हैं. कल होने वाले फ्लोर टेस्ट सारी तस्वीर साफ हो जाएगी. नीतीश कुमार के लिए चुनौती है कि वो पहले बहुमत साबित कर के दिखाएं. स्पीकर को हटाने के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए. ऐसे में नीतीश कुमार पहले यहा आंकड़ा तो सदन में प्रस्तुत करके दिखाएं. बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच मनोज झा का यह बयान काफी अहम हो जाता है
