भोपाल की होली क्रॉस स्कूल के पास मिला शव

0
Spread the love

मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। - Dainik Bhaskar

भोपाल के होलीक्राॅस स्कूल के पास मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। शव कजलीखेड़ा निवासी राकेश लड़िया का था। शरीर पर चोट के निशान हैं, जो प्रथम दृष्टि में हमले के लग रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। मंगलवार को कोलार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

कोलार पुलिस का कहना है कि सोमवार को होली क्राॅस स्कूल के एक कर्मचारी ने झाड़ियों में एक शव के होने की सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया। जिसके बाद जांच करने पर मृतक की पहचान कर ली गई है। शव पर चोट के निशान हैं। जो प्रथम दृष्टि में हमले के लग रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

पत्नी बेटे के साथ रहता था युवक

राकेश मूल रूप से महाराजपुर तहसील देवरी का रहने वाला था और भोपाल के कजलीखेड़ा में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। उसकी एक बच्ची भी है जो मामा के साथ रहती है। दोनों बच्चे छोटे हैं और स्कूल में पढ़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481