इंदौर में ​​​​​​​​​​​​​​फंदे से लटका मिला MBA छात्रा का शव

0
Spread the love

इंदौर में मंगलवार को 2 स्टूडेंट़्स ने सुसाइड कर लिया। - Dainik Bhaskar

इंदौर के विजयनगर में संचालित एक हॉस्टल की छात्रा का शव मंगलवार को फंदे पर लटका मिला। वह एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक उसे माइग्रेन की समस्या थी। इसी के चलते सुसाइड की बात सामने आ रही है। छात्रा के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की बात कही है। साधना मूल रूप से बाडी तहसील रायसेन की रहने वाली है।

विजयनगर थाने के एएसआई देवेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि इलाके के निजी होस्टल में रहने वाली साधना पुत्री तोलाराम चौधरी ने मंगलवार को फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक रूम नंबर 201 में वह फंदे पर लटकी मिली थी।

एएसआई सेंगर ने बताया-

QuoteImage

कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है। साधना प्रेस्टीज कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। उसे माइग्रेन की शिकायत थी।

QuoteImage

इधर, नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने दी जान

नीट की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट अजय परमार ने फांसी लगा ली। वह विज्ञान नगर में अपने भाई के साथ किराये रहता था। मंगलवार को उसने छोटे भाई गौतम को कोचिंग जाने का कहा और खुद कमरे पर रूक गया। इसके बाद उसने फंदा लगा लिया। अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह मूल रूप से वह कन्नोज का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481