इंदौर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के सामने भिड़े कांग्रेसी

0
Spread the love

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब मंगलवार को इंदौर पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनके स्वागत में नियम तोड़ते हुए एयरपोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें बाहर खदेड़ दिया।

उदय भानू के स्वागत में भी कांग्रेसियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार में बैठाने को लेकर पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और मप्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह भी आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने ही बहस शुरू हो गई।

पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े दिल्ली से उदय भानू चिब के साथ इंदौर आए थे। वह इंदौर से शाजापुर जा रहे चिब को अपनी कार से ले जाना चाहते थे। लेकिन प्रोटोकॉल के तहत उन्हें मप्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह की कार में जाना था। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चिब आखिर में किसी अन्य कार में बैठकर शाजापुर गए। हालांकि, जिस कार में चिब गए उसे विपिन वानखेड़े चला रहे थे।

उदय भानु चिब के स्वागत से मिलने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ लगी रहीं।
उदय भानु चिब के स्वागत से मिलने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ लगी रहीं।

इंदौर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रमीज खान ने बताया – राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के स्वागत के लिए तीन मंच बनाए गए थे। इस दौरान मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लगाए संविधान मंच और इंदौर युवा कांग्रेस के मंच पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद इंदौर से शाजापुर के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट पर माला पहनाने के लिए गाड़ी पर चढ़ गए नेता।
एयरपोर्ट पर माला पहनाने के लिए गाड़ी पर चढ़ गए नेता।

शाजापुर में मशाल यात्रा में हुए शामिल शाजापुर में मंगलवार रात 9 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब पहुंचे। दोनों नेता यहां मशाल यात्रा में शामिल हुए। किसानों को बिजली एवं खाद उपलब्ध कराने, युवाओं को रोजगार देने व महिलाओं की सुरक्षा सहित कई मुद्दों को लेकर ये यात्रा निकाली गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शाजापुर में मशाल यात्रा में शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शाजापुर में मशाल यात्रा में शामिल हुए।

कौन है उदय भानु चिब उदय भानु चिब ​​​​​​​भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने श्रीनिवास बीवी की जगह उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें कि उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी गई थी। कहा जा रहा है कि वह जम्मू नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन वह सीट कांग्रेस ने अपने सहयोगी गठबंधन के साथी नेशनल काॅन्फ्रेंस को दे दी। इससे चिब भी नाराज थे। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

महाकाल के दर्शन करने जाएंगे उज्जैन कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब रात में शाजापुर से रिटर्न इंदौर आएंगे। वह इंदौर में रेडिसन होटल में कुछ देर रूकने के बाद उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने जाएंगे।

इसके बाद उज्जैन से दाेबारा रात में ही इंदौर रेडिसन होटल में आकर रूकेंगे और कुछ देर आराम करने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब इंदौर से बुधवार सुबह 6.30 बजे की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होंगे। वह फिर मुंबई से राजकोट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481