सांस्कृतिक सिंधी गरबा महोत्सव का तीसरा दिन

0
Spread the love

प्रदेश के पहले और सबसे बड़े सिंधी गरबा महोत्सव के तीसरे दिन ग्राउंड में अद्भूत नजारा देखने को मिला। सोमवार को लगभग 10-15 हजार लोग आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष मनीष दरयानी द्वारा मां जगदम्बा की आरती के साथ किया गया। जैसे जैसे रात चढ़ती गई लोगों में गरबे का रंग भी चढ़ता गया। आधुनिक साउंड सिस्टम और लाइव म्यूजिक पर लोगों ने जमकर डांस किया। उल्लास और उमंग कुछ ऐसा था कि जिसे जहां जगह मिली वे वहीं थिरकने लगा। कभी तीन ताली की थाप तो कभी हिन्दी व सिंधी गीतों से सजी शाम का सबने आनंद् उठाया।

एनिमल सेव मूवमेंट के तहत प्रतिभागियों ने दिया जानवरों की सुरक्षा का संदेश।
एनिमल सेव मूवमेंट के तहत प्रतिभागियों ने दिया जानवरों की सुरक्षा का संदेश।

17 साल पहले शुरू हुआ सफर

सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि 17 साल पहले हमने इस आयोजन की शुरूआत छोटे स्तर पर की थी, जो आज बढ़कर पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हो गई है। जहां साधना, उत्सव और स्वाद के समागम में राजधानी के अलावा आसपास के शहरों से भी सिंधी परिवार आयोजन का हिस्सा बनते हैं। इस बार 1250 पार्टिसिपेंट है, जिन्होंने बाकायदा 2 महीने से गरबा का प्रशिक्षण ट्रेंड प्रशिक्षक से लिया है। उन्होंने आगे बताया कि इस बार के महोत्सव में आपको कुछ अलग ही रंग में देखने को मिलेंगे, जहां एक और गरबा ग्राउंड में प्रतिभागी माँ की आराधना करते गरबा खेलेंगे। वहीं, गरबा प्रेमियों के लिए कई तरह के विशेष आयोजन और पुरस्कार भी रखे गए हैं।

पीएम मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम अभियान थीम पर युवतियों ने दी परफॉर्मेंस।
पीएम मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम अभियान थीम पर युवतियों ने दी परफॉर्मेंस।

फूड जोन में सिंधी व्यंजन का श्रद्धालुओं ने उठाया लुत्फ

गरबा स्थल पर फूड जोन भी बनाया गया है, जिसमें साउथ इंडियन, पंजाबी, नार्थ इंडियन के साथ पारंपरिक सिंधी व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। जिसका आनंद बड़ी संख्या में उठा रहे हैं। फूड स्टॉल सिंधी युवाओं द्वारा ही संचालित किये जा रहे हैं।

सिंधी संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का प्रयास सिंधी मेला समिति के मीडिया प्रभारी मितेश दारानी ने बताया कि सिंधी संस्कृति से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से स्टेज से एंकरिंग सिंधी भाषा में की जा रही है। जिससे मातृभाषा को प्रोत्साहन मिल सके एवं नई युवा पीढ़ी अपनी भाषा से दूर न जाए। इसके साथ ही लाइव म्यूजिक के लिए देश विदेश से सिंधी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वहीं बॉलीवुड से महक चहल(प्रथम दिन),रितु शिवपुरी (दूसरे दिन गरबा कार्यक्रम का हिस्सा थी,सोशल मीडिया पर मंकी मैन के नाम से प्रसिद्ध विक्की वाधवानी को मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके साथ ही धार्मिक गुरु श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महाराज (शनि साधक) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महाराष्ट्र की खुशबू बिखरेती किशोरियां।
महाराष्ट्र की खुशबू बिखरेती किशोरियां।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

समिति ने गरबा में सुरक्षा व्यवस्था की भी तमाम व्यवस्थाएं की हैं। जिसमें समाज के लगभग 100 से अधिक महिला एवं पुरुष वॉलंटियर के रूप में आयोजन की व्यवस्था में जुटे हैं। महिला वालंटियर प्रबंधन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गरबा ग्राउंड में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 50 बाउंसर रखे गए हैं। जिसमें लगभग 20 महिलाएं एवं 30 पुरुष शामिल हैं। वहीं एंट्री गेट पर ही बार कोड स्कैनर लगाए गए हैं। जहां प्रतिभागी पहले स्कैन करेंगे फिर उन्हें ग्राउंड में एंट्री मिलेगी।

गुजराती कलाकारों से प्रतिभागियों ने सीखी बारिकियां

गुजरात के कलाकारों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया है।​​​​​​​ देश विदेश से सिंधी संगीतकारों को इस गरबा आयोजन में आमंत्रित किया गया है।​​​​​​​ जहां लगभग 1250 प्रतिभागी एक साथ गरबा करते हैं। ​​​​​​​आयोजन के लिए प्रतिभागियों ने लगभग 2 माह पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी।

महिलाओं ने सजाया राम दरबार।
महिलाओं ने सजाया राम दरबार।

सालभर करते हैं इंतजार

कार्यक्रम में आए युवाओं ने बताया कि हमें सालभर सिंधी गरबा महोत्सव का इंतजार रहता है। यह सिंधी समाज को उत्सवी समागम है। नवरात्रि से पहले जिस तरह प्रशिक्षण दिया जाता है, वह फिटनेस के लिए अच्छा अवसर होता है। साधना की साधना, फिट भी हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481