आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश

0
Spread the love

 

समस्त चिकित्सकीय प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य

भोपाल, 8 अक्टूबर।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को योजना का पूरा लाभ मिले, इसके लिए यह आवश्यक है कि सूचीबद्ध चिकित्सालयों में प्रवेश द्वार के समीप बड़े अक्षरों में यह जानकारी उपलब्ध कराई जाए कि किन चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए वह चिकित्सालय सूचीबद्ध है। इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया जाए कि आयुष्मान योजना के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल, डॉ. प्रभाकर तिवारी ने निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भोपाल के समस्त अस्पताल/ नर्सिंग होम संचालकों को निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना की जानकारी को नागरिकों के लिए सुलभ और सरल बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हितग्राही बिना किसी कठिनाई के इस योजना का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481