दशहरे पर 3, दीपावली पर 4 दिन की छुट्टी

0
Spread the love

कर्मचारियों का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

अक्टूबर त्योहारों का महीना है। इस महीने दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस वजह से सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले है। भोपाल में 11 अक्टूबर और 1 नवंबर को लोकल हॉली-डे भी घोषित किया गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों को दशहरे पर लगातार 3 दिन और दीपावली पर 4 दिन की छुट्‌टी मिलेगी।

12 अक्टूबर को दशहरा है। इससे पहले 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को महाअष्टमी-नवमीं पर स्थानीय अवकाश रहेगा। अगले दिन शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश रहेगा। इस हिसाब से कर्मचारियों को लगातार 3 दिन छुट्‌टी मिल सकेगी।

दीपावली के दूसरे दिन भी स्थानीय अवकाश 31 अक्टूबर को दीपावली है। इस दिन गुरुवार है। इसके दूसरे दिन 1 नवंबर (शुक्रवार) को भोपाल में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश है। इस हिसाब से दीपावली पर लगातार 4 दिन तक छुटि्टयां मिल सकेंगी।

अक्टूबर में 11 दिन सरकारी छुट्‌टी अक्टूबर में कर्मचारी सिर्फ 20 दिन दफ्तर जाएंगे और 11 दिन अवकाश मनाएंगे। कोई बाहर (यात्रा पर) जाने का प्लान कर रहा हो, तो 18 अक्टूबर का अवकाश लेकर 4 दिन की लगातार छुट्टी मना सकता है। क्योंकि 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती की छुट्टी है और 19 एवं 20 अक्टूबर को शनिवार और रविवार का अवकाश है।

इस महीने बैंकों में 7 दिन छुट्टी बैंकों में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 6 अक्टूबर को रविवार होने से छुट्टी रही। 12 अक्टूबर को दशहरा एवं दूसरे शनिवार और 13 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। 26 को माह के चौथे शनिवार, 27 को रविवार और 31 अक्टूबर को दीपावली के कारण बैंक बंद रहेंगे।

भोपाल गैस त्रासदी पर भी छुट्‌टी भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस 3 दिसंबर (मंगलवार) को भी स्थानीय अवकाश है। यह केवल भोपाल शहर के लिए रहेगा। यानी, जिला मुख्यालय के ऑफिस बंद रहेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के ऑफिस खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481