एसीएस होम,DGP को HC की फटकार
सीलबंद लिफाफे को खोलकर पुलिस अधिकारी को पदोन्नति दिए जाने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने पर न्यायालय ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव(ACS) व मप्र डीजीपी के खिलाफ तल्ख टिप्प्णी की..न्यायालय ने कहा कि यदि आप लोगों को कैबिनेट से समन्वय ही नहीं है तो फिर नौकरी छोड़ दें..मामला साल 1995—96 में राजधानी में पुलिस निरीक्षक रहे विजय पुंज का है..पुंज तब एक कार चोर गिरोह को पकड़ने उप्र पहुंचे थे..वहां स्थानीय पुलिस ने उनकी मदद करना तो दूर भोपाल पुलिस टीम के खिलाफ ही आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था..इसी प्रकरण में पुंज को यहां निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई..लंबी चली जांच पूरी हो गई,रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में है और पुंज का प्रमोशन भी..28 साल बाद भी न लिफाफा खुला, न पुंज का प्रमोशन हुआ..कोर्ट ने गत अप्रेल में सरकार को पुंज को प्रमोट करने के आदेश भी दिए..पुंज इसी माह 31 तारीख को रिटायर होने जा रहे हैं..ऐसे में न्यायालय को यह तल्ख टिप्पणी करनी पड़ी..
