भोपाल की नेहा दक्षिण कोरिया में करेंगी MP का प्रतिनिधित्व
भोपाल की नेहा तिवारी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण कोरिया जा रही हैं। वह मिसेज यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच होगा। इससे पहले, नेहा ने मिसेज सेंट्रल इंडिया (सिल्वर कैटेगरी) और मिसेज इंडियन ओशन का खिताब जीता है।
नेहा ने बताया- यहां तक पहुंचने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। दो बच्चों की मां होते हुए भी अपनी जिम्मेदारियों के साथ सपनों को हासिल करने की दिशा में प्रयास किए हैं। मैं वहां पर मध्यप्रदेश का खास वर्क जरी-जरदोजी और भोपाल के बटुओं को प्रमोट करूंगी। बता दें, नेहा को इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने के लिए मिसेज यूनिवर्स की राष्ट्रीय निदेशक फराह अनवर ने इसकी जानकारी दी।
नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में चंद्रयान
नेहा इस इवेंट में नेशनल कास्टयूम राउंड में एक खास गाउन पहनने वाली हैं। इस गाउन को एक चांद का लुक दिया है। इसमें पीछे एक इसरो का चंद्रयान बना है। इसके अलावा इसमें कई सारे साइंटिस्ट के फोटो भी लगाए गए हैं। इसे अल्पा रावल ने डिजाइन किया है। इस पर जरी जरदोजी का काम किया है।

जरी जरदोजी के बारे में
जरी मुख्य रूप से सिलाई से जुड़ी है, जबकि जरदोजी में ज्यादातर कढ़ाई होती है। जरीके लिए धातु के धागों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि जरदोजी में सोने और चांदी के धागों का इस्तेमाल होता है।
जरी जरदोजी कढ़ाई की एक शैली है, जो 12वीं सदी में मध्य एशिया से भारत आई थी। यह खूबसूरत और शानदार शिल्पकला है। इस कला को रईस और शौकीन वर्ग के लोग काफी पसंद करते थे। आज के समय में, यह फिर से मशहूर हो रहा है।
साथ ही, शादियों और फैशन रैंप के लिए इसे काफी पसंद किया जाता है। जरी जरदोजी कढ़ाई का काम मुलायम कपड़े, जरी वाले कपड़े और रेशमी कपड़ों पर किया जाता है। इसके लिए गोल्डन थ्रेड, मोतियों और सुनहरे सितारों का इस्तेमाल किया जाता है।
एक नजर
- इस इवेंट में 106 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
- 47 साल से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
- इससे पहले, नेहा मिसेज सेंट्रल इंडिया 2023 का खिताब जीत चुकी हैं।
- मिसेज मध्य प्रदेश 2022 में वह सेकंड रनरअप रही थीं।
