पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

0
Spread the love

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन ​​​​​​में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे। तीनों की मौत हो गई। घटना बावधन में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:45 बजे हुई।

पुणे की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलिपैड से उड़ान भरी थी। करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था।

क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। यह दिल्ली की प्राइवेट कंपनी का था। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के तुरंत बाद रेसक्यू ऑपरेशन के लिए दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

हादसे की तस्वीरें…

क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर से लपटें उठने लगीं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर से लपटें उठने लगीं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई, जिससे पायलट और इंजीनियर बुरी तरह जल गए।
हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई, जिससे पायलट और इंजीनियर बुरी तरह जल गए।
हेलिकॉप्टर दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी का था।
हेलिकॉप्टर दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी का था।
बावधन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा।
बावधन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा।
घटनास्थल पर दोनों पायलटों के शव सीट बेल्ट से बंधे मिले।
घटनास्थल पर दोनों पायलटों के शव सीट बेल्ट से बंधे मिले।
इंजीनियर का शव क्रैश साइट के पास झाड़ियों में मिला।
इंजीनियर का शव क्रैश साइट के पास झाड़ियों में मिला।

40 दिनों के भीतर पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश की दूसरी घटना

पुणे में 40 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 अगस्त को पुणे के पौड इलाके में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुआ था। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई थीं।

पुणे रूरल पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया था कि यह हेलिकॉप्टर मुंबई की ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का था। यह AW 139 मॉडल का था। आशंका जताई गई कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हादसे के पीछे भारी बारिश को भी वजह माना गया। पूरी खबर पढ़ें…

क्रैश में हेलिकॉप्टर झाड़ियों के पास आकर गिरा और बुरी तरह डैमेज हो गया।
क्रैश में हेलिकॉप्टर झाड़ियों के पास आकर गिरा और बुरी तरह डैमेज हो गया।

मई में महाड में क्रैश हुआ था उद्धव गुट की नेता का हेलिकॉप्टर

महाराष्ट्र के महाड में 3 मई को शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। सुषमा अंधारे बारामती में महिला मेले में शामिल होने जा रही थीं। उनके हेलिकॉप्टर में चढ़ने से पहले ही हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वो क्रैश हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया था कि क्रैश की वजह साफ नहीं है।

शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे के हेलिकॉप्टर क्रैश की तस्वीर।
शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे के हेलिकॉप्टर क्रैश की तस्वीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481