मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन प्रभावी ढंग से किया जाए : मंत्री श्री कुशवाह

0
Spread the love

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन  कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस तथा 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाए जाने वाला मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने यह निर्देश टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान विभाग योजना की समीक्षा बैठक में दिए। 

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन कल्याण दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के लिए कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जाए। जिन वृद्धजनों को सहायक उपकरणों की आवश्यकता हो वह उपलब्ध कराये जाए। 

उप संचालक सामाजिक न्याय श्री आर.के. पस्तोर ने जिले में  संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिले में दो वृद्धाश्रम संचालित है, जिनमें वरिष्ठजनों के दिवस 01 अक्टूबर को सहायक उपकरण का वितरण व कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  जिला चिकित्सालय में नशा निवारण केन्द्र (एटीएफ) खोलने ने कि  जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन के द्वारा प्रारम्भिक तैयारी कर ली गई है तथा मद्य निषेध सप्ताह के दौरान उक्त सेन्टर पर प्रारम्भ हो जायेगा।  दिव्यांगजनों को एडिप योजना में सहायक उपकरण वितरण किये जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481