उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाहा ने टीकमगढ़ में योजनाओं की समीक्षा कर नर्सरियों को आधुनिक बनाने के दिए निर्देश

0
Spread the love

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने टीकमगढ़ जिले में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कृषकों के पंजीयन, भौतिक सत्यापन और नर्सरी में संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की, जिसमें फल पौधों का उत्पादन, वितरण और रिक्त भूमि पर मातृ वृक्षों का रोपण शामिल था। उन्होंने जिले की शासकीय नर्सरी महेन्द्रबाग और कुण्डेश्वर को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए, जिससे नर्सरियों की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार हो सके। मंत्री ने अधिकारियों को नर्सरियों के संचालन में आवश्यक सुधार लागू करने का निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481