बेरसिया में 55वां नेत्र जांच शिविर और स्वास्थ्य मेला आयोजित

रविवार को बेरसिया में लॉयंस क्लब भोपाल कपल, सत्य समाज शाखा बैरसिया और लायंस क्लब बैरसिया ने संयुक्त रूप से 55वां नेत्र जांच शिविर और स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। शिविर में 166 मरीजों की जांच की गई। 54 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर भेजा गया, जबकि 22 मरीजों को चश्मा दिया गया और 87 लोगों को निशुल्क दवाई दी गई।

रोग निदान शिविर में डॉक्टर गणेश प्रसाद मालवीय ने एक्यूप्रेशर से 21 लोगों के दर्द का इलाज किया। डॉक्टर सक्षम यादव ने 36 मरीजों की दांतों की जांच की और 118 लोगों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर टेस्ट किया गया।


शिविर के आयोजन में प्रमोद गुप्ता और हर्ष गुप्ता का विशेष योगदान रहा। नेत्र परीक्षण के दौरान लायन ओमप्रकाश गुप्ता, लायन रविंद्र जैन, लायन कमल भंडारी, लायन रामू श्रीवास, लायन अशोक परियानी, लायन संजय अग्रवाल, पर्वत गिरी गोस्वामी, लायन प्रमोद गुप्ता, ब्रजेश भदोरिया, लायन दीपक दुबे, लायन मनोहर लाहोठी, नवीन गुप्ता, लायन अमरजीत सिंह गांधी, हेमंत चौहान, के. एस. गंगवार, सोमत कुशवाह (पत्रकार), ओम नामदेव, ब्रजेश दांगी, संजू वंशकार, लायन राजेश दुदानी (अध्यक्ष), महेश कुशवाह, जितेंद्र सिंह राजपूत, चरण सिंह, तुलसी राम राजपूत (पतांजलि), लखन राठोरिया (नेत्र सहायक), रवि लोधा (विजन सेंटर बैरसिया), लक्ष्मी नारायण जैन, राजू भाग्या (नेत्र सहायक), पारस रायकवार, जय रायकवार, और दोलतराम चक्रधर ने सहयोग प्रदान किया।
अगला शिविर 20 अक्टूबर को सत्यार मंदिर, विदिशा रोड, बेरसिया में आयोजित किया जाएगा।
