शादी से तीन महीने पहले युवक ने किया सुसाइड

0
Spread the love

भोपाल के आईटी पार्क में रविवार शाम युवक ने जहर खा लिया। सांस लेने में तकलीफ हुई तो दोस्त को कॉल कर जानकारी दी। दोस्त ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भिजाया। जहां इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। मामले में गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक महेश सेन (59) पुत्र राम नारायण सेन (21) डोंगरगांव बैरसिया का रहने वाला था। यहां गांधी नगर में किराए से रहता था। इसी साल उसने बी.ए से ग्रेजुएशन किया है। दो महीने पहले गांव से नौकरी की तलाश में भोपाल आया था। यहां डीमार्ट आयोध्या बायपास में नौकरी कर रहा था। रविवार दोपहर आईटी पार्क पहुंचा।

वहां कुछ देर फोन पर किसी से बहस करता रहा। शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर में उल्टियां होने लगीं। सांस लेने में तकलीफ हुई, तो दोस्त अरविंद को कॉल कर अस्पताल पहुंचाने की बात कही।

दोस्त मौके पर पहुंचा। अन्य दोस्त को मदद के लिए बुलाया। महेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। परिजनों के डिटेल बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481