राममंदिर या राफेल-डील, मोदी के अफसर निपटाते हैं बड़े प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे और जीवन के 75वें साल में प्रवेश करेंगे। मोदी लगातार 3 बार भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। उनकी लीडरशिप में BJP पहली बार 303 सीटें जीतने में कामयाब हुई। इसी दौरान एक वक्त 21 राज्यों में BJP या उसके गठबंधन की सरकार बनाने में भी कामयाब हुए।
PM मोदी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक, नोटबंदी, लॉकडाउन, आर्टिकल 370 खत्म करने जैसे बड़े फैसले लिए। मंडे मेगा स्टोरी में नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर जानेंगे उनकी विरासत की कहानी…













