भोपाल में प्रभारी मंत्री की फिर कैंसिल हुई मीटिंग

0
Spread the love
भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप। - Dainik Bhaskar
भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप।

भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप की आज, शुक्रवार को होने वाली बैठक फिर कैंसिल हो गई है। प्रभार मिलने के बाद यह उनकी पहली मीटिंग थी, लेकिन तीसरी बार कैंसिल हो गई। इससे पहले 30 अगस्त और 4 सितंबर को मीटिंग प्रस्तावित थी। इसमें वे कार्यों की समीक्षा करने वाले थे।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक होने वाली थी, लेकिन इसके कुछ घंटे पहले सूचना मिली कि मंत्रीजी आज भी बैठक नहीं कर पाएंगे। इससे जिला प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गई। बताया जाता है कि मंत्री उज्जैन में हैं। इसके चलते मीटिंग को स्थगित किया गया।

इनकी करने वाले थे समीक्षा बैठक में मंत्री काश्यप राजस्व महाअभियान, जल जीवन मिशन, पौधारोपण अभियान, सीएम राइज स्कूल, अमृत 2.0, मौसमी बीमारियां, निर्माण कार्य एवं समसामायिक विषयों की समीक्षा करने वाले थे। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया था।

मीटिंग में सड़कों का मुद्दा उठाने वाले थे जनप्रतिनिधि भोपाल कलेक्टोरेट में करीब एक साल बाद प्रभारी मंत्री की मीटिंग होगी। पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई थी। इस मीटिंग में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि गांवों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाने वाले थे। जिपं सदस्य विनय मेहर सड़कों के सुधार को लेकर पीडब्ल्यूडी मंडी राकेश सिंह को आवेदन भी दे चुके हैं। शहर की सड़कें भी काफी खस्ताहाल है।

13 सितंबर को कमिश्नर लेंगे संभाग की बैठक भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह 13 सितंबर को राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें संभाग के सभी जिले- भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम कमिश्नर, एडीएम समेत संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481