कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में करोंद चौराहा पर वृहद मटकी फोड प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया

0
Spread the love

दिनांक-27.08.2024 को कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में करोंद चौराहा पर वृहद मटकी फोड प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। इस कार्यक्रम में हजारों की तादात में धर्मावलम्बी एकत्रित होंगें, कार्यक्रम स्थल करोंद चैराहा मुख्य मार्ग पर होने के साथ ही मुख्य मार्ग पर मंच होने के कारण करोंद चैराहा से गांधीनगर तक भारी मालयान, बडे यात्री वाहन (बसों) का आवागमन पूर्णतः परिवर्तित रहेगा। साथ ही सभी प्रकार के चार-पहिया, तीन पहिया, व दो-पहिया वाहन भी परिवर्तित मार्गों से आ-जा सकेगें। इस दौरान जनता की सुविधा के लिये प्रातः-10ः00 बजे से आवष्यकतानुसार यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।

1. मिनाॅल, अयोध्यानगर की ओर से एयरपोर्ट, गाॅंधीनगर की ओर जाने वाले बड़े वाहन भानपुर रोटरी से बेस्टप्राईज करोंद की ओर परिवर्तित मार्ग से जा सकेगें, ये वाहन भानपुर रोटरी से विदिशा रोड, चैपडाकलाॅ गाॅंव, चैपडा बायपास, लाम्बाखेडा बायपास, मीना चैराहा, अब्बासनगर होकर गाॅंधीनगर या एयरपोर्ट की ओर आ-जा सकेंगें।

2. मिनाॅल अयोध्यानगर की ओर से एयरपोर्ट, गाॅंधीनगर की ओर जाने वाले छोटे/हल्के वाहन बेस्टप्राईज तिराहे से आगे करोंद की ओर परिवर्तित मार्ग से जा सकेगें, ये वाहन बेस्टप्राईज, कृषि उपज मण्डी, जे.पी.नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चैराहा, भोपाल टाॅकिज चैराहा, राॅयल मार्केट, लालघाटी से गाॅंधीनगर की ओर जा सकेंगें अथवा बेस्ट प्राईज से मित्तल काॅलेज, इस्लाम नगर जोड, लाम्बाखेडा चैराहा, अचारपुरा चैराहा, अब्बास नगर गांधी नगर होकर एयरपोर्ट की ओर जा सकेगें।

3. गाॅंधीनगर, अब्बासनगर से करोंद, भानपुर, अयोध्यानगर की ओर जाने वाले भारी व बड़े वाहन अब्बासनगर तिराहे से आगे करोंद की ओर परिवर्तित मार्ग से जा सकेगें, ये वाहन अब्बासनगर, मीना चैराहा, लाम्बाखेडा चैराहा, चैपडा बायपास, भानपुर होकर आगे की ओर जा सकेंगें।

4. गाॅंधीनगर से करोंद, भानपुर, अयोध्यानगर की ओर जाने वाले हल्के तीन पहिया,दो पहिया वाहन भी अब्बासनगर तिराहे से आगे करोंद की ओर परिवर्तित मार्ग से जा सकेगें, ये वाहन भी गाॅंधीनगर से नरसिंहगढ तिराहा, लालघाटी, राॅयल मार्केट भोपाल टाॅकिज, जे.पी.नगर, छोला अण्डर ब्रिज होकर भानपुर की ओर आ-जा सकेंगें अथवा अब्बास नगर तिराहा से अचारपुरा चैराहा, लाम्बाखेडा चैराहा, इस्लामनगर तिराहा से मिततल काॅलेज रोड होकर बेस्ट प्राईज की ओर जा सकेगें।

5. लाम्बाखेडा बैरसिया से करोंद चैराहा, नादरा बस स्टेण्ड की ओर आने वाले यात्री वाहन करोंद चैराहा की ओर परिवर्तित मार्ग से जा सकेगें, ये वाहन लाम्बाखेडा चैराहा, चैपडा बायपास चैराहा से भानपुर ब्रिज होकर बेस्टप्राईज तिराहा होकर ही नादरा बस स्टेण्ड की ओर जा सकेंगें।

6. करोदं चैराहा के आस-पास कालोनी रहवासियों के लिए रास्ता खुला रहेगा। उनकी दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहन सीमित रूप से करोंद चैराहे की ओर नजदीक के आसपास के मार्गों से आवागमन कर अपने गण्तव्य तक पहूँच सकेगें।

जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा ूींजेंच छव.7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481