मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा जिले में बस दुर्घटना और महू के चोरल ग्राम में फार्म हाउस की छत गिरने की दुखद घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भोपाल से हैदराबाद जा रही बस के पलटने से यात्रियों की असामयिक मृत्यु और महू में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से हुई मजदूरों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। उन्होंने दोनों हादसों के मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed