भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवारी नदी में गाय को बचाने के प्रयास में एक ग्रामीण और रेस्क्यू के दौरान तेज बहाव में एसडीईआरएफ की नाव पलटने से होमगार्ड व एसडीईआरएफ के दो जवानों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने का आत्मबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
