मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में दीवार गिरने से बच्चों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में कच्चे मकान के क्षति ग्रस्त होने की घटना में बच्चों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही को बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक श्री गोपाल भार्गव एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन को स्थिति का जायजा लेने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और हादसे में घायल बच्चों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों शाहपुर नगर पंचायत के सीएमओ और सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जानकारी के अनुसारपंडाल पर दीवार गिरने से मंदिर से सटकर बने मकान का हिस्सा ढहने से वहां खेल रहे बच्चों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पहले घायलों के इलाज और राहत पर ध्यान दिया जा रहा है। तत्पश्चात जर्जर भवन को चिन्हित कर जरूरी कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिलों में अतिवर्षा की स्थितियों से निपटने के लिए आपदा दलों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481