थाना टी टी नगर पुलिस द्वारा किया वाहन चोरी का खुलासा

0
Spread the love

थाना टीटी नगर भोपाल

01- थाना टी टी नगर पुलिस द्वारा किया वाहन चोरी का खुलासा

02- आरोपी से किया 01 दो पहिया वाहन जप्त

03- एक दो पहिया वाहन की कुल कीमत लगभग 30,000 हजार रूपये

घटना का विवरणः- दिनांक 06.04.26 को फरियादी निखिल कुमार पिता शिवलाल उम्र 22 साल नि० म.नं. 338 पलाश होटल के पीछे बाणगंगा टीटी नगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 05.04.26 के रात्रि 11.00 बजे की बात है कि मै अपनी यामाहा एम.टी-15 मो.सा. क्रमांक MP04-YA-0408 को अपने घर के बाहर खडी की थी दिनांक 06.04.2026 को सुबह 08.00 बजे देखा तो मेरी मो.सा. घर के बाहर खड़ी नहीं मिली। मैने आसपास तलाश किया परंतु मेरी मो.सा. का कोई पता नही चला। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 203/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दौराने विवेचना थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर के निर्देशन में टीम गठित की गई, चोरी गई मो.सा. की तलाश हेतु गठित टीम रवाना होकर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार संदिग्ध वाहनों कि चेकिंग हेतु चैकिंग प्वाईन्ट लगाकर बिना नम्बर प्लेट एवं स्पष्ट नही लिखे होने एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। दौराने चेकिंग एक मोटर सायकल का चालक चैकिंग प्वाईन्ट को देख कर मोटर सायकल क्र. MP 04 YA 0408 का चालक यू टर्न कर भागने लगा। जिसको रोककर मोटर सायकल का रजिस्ट्रेशन व कागज मांगने पर नही होना बताया एवं चिल्लाचोट कर भागने का प्रयास किया, जिसको हमराह स्टाफ की मदद से पकडकर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम हर्ष हवेलिया पिता बाल मुकुंद हवेलिया उम्र 25 साल निवासी म.नं. 266 पलाश होटल के पीछ बाणगंगा थाना टीटी नगर भोपाल का होना बताया, जिससे पूछताछ करने पर दिनांक 06.04.2026 को रात्रि में मोटर सायकल चोरी करना बताया बाद थाना हाजा के अपराध क्र. 203/26 धारा 303 (2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साईकिल यामाहा एम.टी-15 क्र. MP04YA0408 होना पाई गई । बाद आरोपी से मो.सा. क्र. MP04YA0408 को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

बरामद कुल कीमती मालः- मो.सा. यामाहा एम.टी-15 क्र. MP 04 YA 0408 कुल कीमत लगभग 30,000/- रूपये

नाम आरोपी- 1.हर्ष हवेलिया पिता बाल मुकुंद हवेलिया उम्र 25 साल निवासी म.नं. 266 पलाश होटल के पीछ बाणगंगा थाना टीटी नगर भोपाल ( कुल 04 अपराध पंजीबद्ध है )
आपराधिक रिकार्ड
आरोपी का नाम/ पता अप.क्र. धारा
g”kZ gosfy;k mQZ gjlw firk ckyeqdqUn gosfy;k mez&25 lky fu0&e-au&266] iyk’k gksVy ds ihNs ck.kxaxk Vh Vh uxj Hkksiky 626@19
156@21
525@21
630@23 294]323]506]324]34 Hkknfo
294]323]324]506]34 Hkknfo
294]323]506]34 Hkknfo
294]323]506]34 Hkknfo

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, सउनि नितेश ककोडिया, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर ऋषिकेश राय, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर शिशुपाल सैनी, आर अरविन्द यादव, आर कपिल कौशिक, आर अविनाश भारती, आर रितेश तिवारी, आर गोविन्द प्रजापति, आर धर्मबीर सिंह, आर विकाश तोमर, आर राहुल कुमार, आर शिवचरन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481