थाना तलैया पुलिस ने की अवैध मादक पदार्थ (गांजा) विक्रय करने वाली महिला के विरुध्द कार्यवाही

0
Spread the love

थाना तलैया भोपाल
// थाना तलैया पुलिस ने की अवैध मादक पदार्थ (गांजा) विक्रय करने वाली महिला के विरुध्द कार्यवाही //
अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री संजय सिह, अति.पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन 03/04 भोपाल श्री मयूर खंडेलवाल , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 भोपाल श्रीमति शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय नगरीय पुलिस भोपाल के निर्देशन मे थाना प्रभारी दीपक डहेरिया के द्वारा आरोपीयो की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया ।
उक्त टीम के द्वारा थाना क्षेत्र व दीगर थाना क्षेत्र मे मूखबिर सक्रिय किये गये दिनाँक 07.04.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि केवडे के बाग मे कचरा घर के पास एक महिला गांजा बेचने की फिराक मे खड़ी है मूखबीर की सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराकर, वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे थाना तलैया पुलिस के द्वारा मुखबीर के बताये गये स्थान केवड़े का बाग कचरा घर के पास पहुचकर मुखबिर सूचना अनुसार बताये हुलिये की एक महिला मिली जो हाथ मे एक पोलिथीन लिए खडी दिखी महिला आरक्षक ने पकङा नाम पता पूछा तो अपना नाम लक्ष्मी सौदा पति सिकन्दर सौदा उम्र 35 साल निवासी तिलक मार्केट इतवारा तलैया भोपाल की होना बतायी महिला के पास मिली सफेद रंग की पोलिथीन को महिला आरक्षक द्वारा राहगीर साक्षीयों के समक्ष खोलकर विधिवत तलाशी ली गई जिसके अन्दर हरा काले रंग का वनस्पतिय मादक पदार्थ गांजा जैसा रखा मिला उक्त मादक पदार्थ की पहचान की गई, जो मादक पदार्थ गांजा होना प्रतीत हुआ आरोपीया के पास रखे 211 ग्राम गांजा किमत करीबन 3000 रुपये को समक्ष गवाहन विधिवत जप्त किया गया । बाद आरोपीया के विरुध्द अप क्र 97/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड- लक्ष्मी सौदा पति सिकन्दर सौदा उम्र 35 साल निवासी तिलक मार्केट इतवारा तलैया
(01) अप क्र 337/2014 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना तलैया
(02) अफ क्र 306/2019 धारा 08/20 एनडीपीएस थाना तलैया
(03) अप क्र 97/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस थाना तलैया
सराहनीय भूमिका थाना तलैया से – थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक डहेरिया,उनि कमलेश रैकवार,सउनि मकसूद खान,प्रआर 3645 पुष्पेन्द्र सिह ठाकुर प्रआर 36 सुनील तिवारी प्रआर 2947 गजेन्द्र सिह प्रआर 2316 बृजपाल सिह,आर 986 धर्मेन्द्र रघुवंशी आर 2556 पवन तिवारी आर 3659 प्रयाग कुमार,आर 3475 कल्याण सिह,आर 1661 अमित दुबे, आर 3836 देवेन्द्र जाट,आर 4500 प्रमोद प्रजपति,महिला आर 4515 शालनी मिश्रा,महिला आर 4514 मोनिका साहू की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481