यूपी में सपा-कांग्रेस के सभी 6 मुस्लिम प्रत्याशी आगे:यादव परिवार के 5 में 4 प्रत्याशियों को बढ़त; सपा 36 पर आगे, भाजपा को पीछे छोड़ा

0
Spread the love

यूपी की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। NDA 45, इंडी गठबंधन 36 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं।

बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है। पार्टी वाइज बात की जाए तो भाजपा 34, सपा 36 और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हैं।

अमेठी में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को 32 हजार वोट से पीछे कर दिया है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी बढ़त बनाए हैं। काशी में पीएम मोदी पहले राउंड में पीछे हुए, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त बना ली।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर नगीना भी 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी और कौशल किशोर किशोर, अनुप्रिया पटेल और संजीव बालियान भी पीछे चल रहे हैं।

यूपी में इंडी गठबंधन ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। 4 सपा ने और 2 कांग्रेस ने। सभी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

इधर, मेरठ से अरुण गोविल और सहारनपुर से इमरान मसूद आगे हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है।

यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

बस्ती से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी आगे

बस्ती से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी 34484 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 248745 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के हरीश द्विवेदी दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 248745 वोट मिले हैं।

5 मिनट पहले

हेमा मालिनी ने मंदिर में पूजा अर्चना की

13 मिनट पहले

गाजीपुर से अफजाल अंसारी 20 हजार वोटों से आगे

गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी आगे हो गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने पर 20 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

14 मिनट पहले

सुल्तानपुर में मेनका गांधी 10186 वोटों से पिछड़ीं

सुल्तानपुर में मेनका गांधी 10186 वोटों से पिछड़ गई हैं। अभी तक के रुझानों में सपा के रामभुआल निषाद को 116752 और मेनका गांधी को 106566 वोट मिले हैं।

14 मिनट पहले

घोसी से राजभर का बेटा 12000 वोटों से पीछे

घोसी से मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने राजीव ने उन पर 12000 वोटों की बढ़त बना ली है।

15 मिनट पहले

रवि किशन बोले- हमारी बढ़त और बढ़ेगी

गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने कहा- पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हमारे द्वारा जो जनता की सेवा हुई, जनता उसका प्रसाद दे रही है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद अभी और आगे बढ़त होगी।

18 मिनट पहले

चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय पीछे

चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय 248 मतों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें 177379 वोट मिले हैं। जबकि सपा के बीरेंद्र सिंह को 177627 वो

23 मिनट पहले

इंडी गठबंधन के सभी मुस्लिम प्रत्याशी आगे

यूपी में इंडी गठबंधन ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। 4 सपा ने और 2 कांग्रेस ने। इसमें सभी 6 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसमें रामपुर में सपा के मोहिबुल्ला नदवी, संभल में जिया-उर्र-रहमान, अमरोहा से दानिश अली, सहारनपुर से इमरान मसूद, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, कैराना से इकरा हसन आगे चल रहे हैं।

27 मिनट पहले

30 सीटों पर बढ़त का अंतर सिर्फ 10 हजार

इलाहाबाद, बांसगांव, जौनपुर, कैराना, फूलपुर, अलीगढ़, अमरोहा, एटा, आंवला चंदौली समेत यूपी की 30 सीटों पर इस वक्त बढ़त का अंतर 10 हजार वोट से कम है।

28 मिनट पहले

सहारनपुर से इमरान मसूद 70 हजार वोटों से आगे

सहारनपुर से इमरान मसूद ने लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 9 राउंड की काउंटिंग के बाद 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे पर बसपा प्रत्याशी माजिद अली हैं।

30 मिनट पहले

कानपुर से रमेश अवस्थी 11 हजार वोटों से आगे

कानपुर में 6 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी ने रमेश अवस्थी 11315 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 82557 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के आलोक मिश्र को 71242 और बसपा के कुलदीप भदौरिया 1864 वोट मिले हैं।

38 मिनट पहले

रामपुर से सपा के मोहिबुल्ला नदवी 70 हजार वोटों से आगे 

रामपुर में 5 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी मोहिबुल्ला नदवी 70 हजार वोटों आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोदी चल रहे हैं।

40 मिनट पहले

राहुल ने 1 लाख की बनाई बढ़त

रायबरेली में चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। राहुल गांधी ने लगातार बढ़त बनाए हैं। उनकी लीड 1 लाख हो गई है।

41 मिनट पहले

इलाहाबाद-बांसगांव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

इलाहाबाद-बांसगांव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला चल रहा है। बासंगांव में भाजपा 1500 वोटों से आगे चल रही है। वहीं इलाहाबाद में 1300 वोटों से कांग्रेस आगे चल रही है।

45 मिनट पहले

बदायूं से आदित्य यादव 7 वोटों से पीछे

बदायूं में 7 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव 7 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

46 मिनट पहले

किशोरी लाल शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की

47 मिनट पहले

बृजभूषण के बेटे करण भूषण 36000 वोटों से आगे

कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण आगे चल रहे हैं। उन्होंने 36000 वोटों की बढ़त बना ली है।

51 मिनट पहले

वाराणसी से पीएम मोदी 50 हजार वोटों से आगे

वाराणसी से पीएम मोदी ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

53 मिनट पहले

नगीना से चंद्रशेखर आजाद 60 हजार वोटों से आगे

55 मिनट पहले

4 सीटों पर इंडी गठबंधन ने 50 हजार वोटों की बढ़त बनाई

सहारनपुर, बाराबंकी, सीतापुर और रायबरेली में इंडी गठबंधन ने 50 हजार की लीड बना ली है।

11:09 AM4 जून 2024

मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान से साढ़े 13 हजार वोटों से पीछे

मुजफ्फरनगर में 3 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 13 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

11:04 AM4 जून 2024

हमीरपुर से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह आगे

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 5019 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 66185 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी ने अजेंद्र सिंह राजपूत को 61166 मत मिले।

11:01 AM4 जून 2024

वाराणसी के ताजा अपडेट बता रहे भास्कर रिपोर्टर अमरमणि त्रिपाठी

10:57 AM4 जून 2024

मुरादाबाद से भास्कर रिपोर्टर उमेश शर्मा

10:56 AM4 जून 2024

संतकबीनर नगर से प्रवीण निषाद 39 हजार वोटों से पीछे

संतकबीरनगर से सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद आगे चल रहे हैं। उन्हें 102363 वोट मिले हैं। वह भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद से 39453 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:53 AM4 जून 2024

राम गोपाल बोले- यूपी में भाजपा बुरी तरह से हार रही

सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा- जो पार्टी जीत रही होती है, वह कभी भी हंगामा नहीं चाहती। जो हार रहे होते हैं ये उनका काम हंगामा करना होता है। यूपी में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है। जनता का फैसला सभी को स्वीकार करना चाहिए।

10:49 AM4 जून 2024

गाजीपुर से अफजाल अंसारी 2200 वोटों से आगे

गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी आगे हो गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने पर 2200 वोटों की बढ़त बना ली है।

10:47 AM4 जून 2024

सीतापुर से कांग्रेस के राकेश राठौर 43 हजार वोटों से आगे

सीतापुर में 5 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राकेश वर्मा पर 43 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

10:45 AM4 जून 2024

कैराना से भाजपा के प्रदीप चौधरी आगे

कैराना में 17 राउंड की काउंटिंग हो गई है। भाजपा के प्रदीप चौधरी आगे चल रहे हैं। उन्हें 123287 वोट मिले हैं। जबकि सपा की इकरा हसन को 114385 मत मिले हैं।

10:43 AM4 जून 2024

सुल्तानपुर से मेनका 7 हजार वोटों से पिछड़ीं

सुल्तानपुर में 2 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। मेनका गांधी पीछे चल रही है। सपा के राम भुआल निषाद ने उन पर 7 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

10:40 AM4 जून 2024

बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नीरज शेखर पीछे

बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर पीछे चल रहे हैं। सपा के सनातन पांडेय ने उन पर 7000 वोटों की बढ़त बना ली है।

10:34 AM4 जून 2024

धर्मेंद्र यादव 13000 वोटों से आगे

आजमगढ़ में दिनेश लाल निरहुआ पीछे हो गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव ने उन पर 13000 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

10:31 AM4 जून 2024

इलाहाबाद से कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह आगे

इलाहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने नीरज त्रिपाठी पर 1700 वोटों की बढ़त बनाई है।

10:27 AM4 जून 2024

सहारनपुर से इमरान मसूद 41 हजार वोटों से आगे

सहारनपुर से इमरान मसूद ने लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 8 राउंड की काउंटिंग के बाद 41 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे पर बसपा प्रत्याशी माजिद अली हैं।

10:25 AM4 जून 2024

अमरोहा से दानिश अली आगे

अमरोहा से दानिश अली आगे चल रहे हैं। उन्होंने 3 राउंड की काउंटिंग में 12000 हजार वोटों को बढ़त बना ली है।

10:24 AM4 जून 2024

कन्नौज से अखिलेश 33000 वोटों ने आगे

कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। 9वें राउंड की काउंटिंग में उन्होंने 33000 हजार वोटों की बढ़त बनाई है। भाजपा के सुब्रत पाठक दूसरे नंबर पर हैं।

10:22 AM4 जून 2024

उन्नाव से साक्षी महाराज पीछे

उन्नाव से साक्षी महाराज पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी अनु टडंन 300 वोटों की बढ़त बनाई है।

10:20 AM4 जून 2024

अजय राय बोले- INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही

वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने कहा, “मैंने कल भी बताया था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत है, लोगों को गुमराह करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए दिखाया गया था।

हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं, मैंने कहा था कि INDIA गठबंधन नतीजे देगा और नतीजा सबके सामने आ रहा है। देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। काशी भी हम लोग जीतेंगे..”

10:14 AM4 जून 2024

बाराबंकी से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया 16000 वोटों से आगे

बारांबकी में पहले राउंड की काउंटिंग में तनुज पुनिया आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत पर 16000 वोटों की बढ़त बना ली है।

10:11 AM4 जून 2024

नगीना में चंद्रशेखर 25000 वोटों से आगे

नगीना से 4 राउंड की काउंटिंग के बाद नगीना से 25000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:09 AM4 जून 2024

पीलीभीत से मंत्री जितिन प्रसाद आगे हुए

पीलीभीत से मंत्री जितिन प्रसाद आगे हो गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी भगवत शरन गंगवार ने 1400 वोटों की बढ़त बना ली है।

10:03 AM4 जून 2024

बांसगांव से कांग्रेस के सदल प्रसाद आगे

बांसगांव से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान दूसरे नंबर पर चल रही हैं।

10:00 AM4 जून 2024

गाजीपुर से अफजाल अंसारी पीछे

गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पीछे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने उन पर 300 वोटों की बढ़त बनाई है।

09:59 AM4 जून 2024

मैनपुरी में डिंपल 29000 वोट से आगे

मैनपुरी से डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह 29000 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

09:56 AM4 जून 2024

कैराना से इकरा हसन पिछड़ीं

कैराना से इकरा हसन पिछड़ गई हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने 500 की बढ़त बना ली है।

09:51 AM4 जून 2024

सीतापुर में कांग्रेस प्रत्याशी 13000 वोटों से आगे

सीतापुर से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राकेश वर्मा पर 13000 वोटों की बढ़त बना ली है।

09:50 AM4 जून 2024

अनुप्रिया पटेल 700 वोटों से पीछे

मिर्जापुर से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हो गई है। सपा प्रत्याशी रमेश बिंद ने 700 वोटों की बढ़त बना ली है। अनुप्रिया पटेल को 15335 मत मिले हैं, जबकि रमेश बिंद को 16045 वोट मिले हैं।

09:45 AM4 जून 2024

रामपुर से सपा के मोहिबुल्ला नदवी आगे

रामपुर से सपा प्रत्याशी मोहिबुल्ला नदवी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोदी चल रहे हैं।

09:44 AM4 जून 2024

मुरादाबाद से रुचि वारी 10000 से आगे

मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 10000 वोटों से आगे चल रही हैं।

09:39 AM4 जून 2024

जौनपुर से कृपा शंकर सिंह पीछे हुए

जौनपुर से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा 1700 वोटों से आगे हो रहे हैं। पहले कृपा शंकर सिंह आगे चल रहे थे।

09:35 AM4 जून 2024

रायबरेली में राहुल ने 13000 की बढ़त बनाई

राहुल गांधी ने 13000 वोटों से बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर भाजपा के दिनेश सिंह चल रहे हैं।

09:29 AM4 जून 2024

झांसी से कांग्रेस के प्रदीप जैन आगे

झांसी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा पर 900 वोटों की बढ़त बना ली है।

09:28 AM4 जून 2024

लखीमपुर खीर से मंत्री टेनी पीछे

लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के उत्कर्ष शर्मा ने 4 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

09:25 AM4 जून 2024

संभल से बर्क का पोता आगे

संभल से बर्क का पोता जियाउर्रहमान आगे चल रहे हैं। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

09:23 AM4 जून 2024

पीलीभीत से मंत्री जितिन प्रसाद पीछे

पीलीभीत से मंत्री जितिन प्रसाद पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी भगवत शरन गंगवार ने 1200 वोटों की बढ़त बना ली है।

09:21 AM4 जून 2024

किशोरी लाल शर्मा अमेठी से आगे

अमेठी से किशोरी लाल शर्मा ने आगे चल रहे हैं। उन्होंने स्मृति ईरानी पर 300 वोटों की बढ़त बना ली है।

09:17 AM4 जून 2024

अयोध्या से सपा प्रत्याशी आगे

अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी अवध प्रसाद आगे चल रहे हैं।

09:13 AM4 जून 2024

गाजियाबाद से डॉली शर्मा आगे

गाजियाबाद से कांग्रेस की डॉली शर्मा आगे चल रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग पर उन्होंने 500 वोटों की बढ़त बनाई है।

09:10 AM4 जून 2024

पीएम मोदी 6 हजार वोटों से पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे चल रहे हैं। अजय राय ने 6 हजार वोटों की बढ़त बनाई है।

09:09 AM4 जून 2024

लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे

लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे हो गए हैं। उन्होंने सपा रविदास महरोत्रा ने 800 वोटों की बढ़त बना ली है। इससे पहले रविदास महरोत्रा 5000 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

09:09 AM4 जून 2024

मेनका गांधी 3 हजार वोटों से पीछे

सुल्तानपुर से मेनका गांधी 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

09:06 AM4 जून 2024

मैनपुरी से डिंपल 11 हजार वोटों से आगे

मैंनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

09:05 AM4 जून 2024

बाराबंकी से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया आगे

बाराबंकी से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया 9 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत दूसरे नंबर पर हैं।

09:03 AM4 जून 2024

सहारनपुर से इमरान मसूद आगे

सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 6691 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे पर बसपा प्रत्याशी माजिद अली हैं।

09:01 AM4 जून 2024

मोहलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर पीछे

मोहनलालगंज से कौशल किशोर पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने आरके चौधरी ने 11 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।।

08:59 AM4 जून 2024

कैराना से इकरा हसन आगे

कैराना से इकरा हसन आगे चल रही हैं। उन्होंने साढ़े पांच हजार वोटों की बढ़त बनाई है। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

08:58 AM4 जून 2024

मेरठ से अरुण गोविल पीछे

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चले रही हैं।

08:56 AM4 जून 2024

नगीना से चंद्रशेखर आजाद

नगीना सीट से चंद्रशेखर साढ़े 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

08:53 AM4 जून 2024

फिरोजाबाद से अक्षय यादव आगे

फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह दूसरे पर नंबर पर चल रहे हैं।

08:42 AM4 जून 2024

जौनपुर से कृपा शंकर सिंह आगे

जौनपुर से कृपा शंकर सिंह ने बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा हैं। तीसरे पर श्याम यादव हैं।

मछली शहर सीट पर भी भाजपा के बीपी सरोज आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज से है।

08:40 AM4 जून 2024

देवरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश सिंह आगे

देवरिया में पोस्टल बैलेट की गिनती में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।

08:39 AM4 जून 2024

ब्रजेश पाठक बोले- 80 सीटें जीत रहें

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “मतगणना शुरू हो चुकी है। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ 80 की 80 सीटें जीतेगी। विपक्ष आधारहीन है और उनके पास नीति नहीं है। जनता ने उन्हें नकार दिया है।

08:35 AM4 जून 2024

आजगमढ़ से निरहुआ पीछे

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं।

08:34 AM4 जून 2024

गोरखपुर से रवि किशन आगे

गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी काजल निषाद है।

08:33 AM4 जून 2024

घोसी से राजभर का बेटा पीछे

घोसी से मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने राजीव ने बढ़त बना ली है।

08:30 AM4 जून 2024

लखनऊ सीट का अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर आदित्य तिवारी

08:29 AM4 जून 2024

बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य पीछे

बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दुर्गविजय शाक्य से है।

08:23 AM4 जून 2024

जालौन से सपा आगे

जालौन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने नारायण दास अहिरवार आगे चल रहे हैं। उनके सामने केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह हैं।

08:18 AM4 जून 2024

कन्नौज से अखिलेश आगे

इंडी गठबंधन में कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी आगे हैं। NDA में वाराणसी से मोदी, अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं।

08:12 AM4 जून 2024

यूपी की 80 सीटों पर गिनती शुरू

यूपी की 80 सीटों पर 8 बजे गिनती शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है। इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।

08:04 AM4 जून 2024

हाथरस से बसपा प्रत्याशी बोले- हम चुनाव जीत रहे

हाथरस से बसपा प्रत्याशी हेमबाबू धनगर ने कहा-हम चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा और सपा में दूसरे और तीसरे नंबर की टक्कर है।

08:03 AM4 जून 2024

मेरठ सीट का अपडेट दे रहीं भास्कर रिपोर्टर शालू अग्रवाल

07:56 AM4 जून 2024

मतगणना केंद्रों पर CCTV से रखी जा रही निगरानी

07:51 AM4 जून 2024

मतगणना केंद्र पर थ्री लेयर सुरक्षा

मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए यूपी के सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। DGP प्रशांत कुमार ने बताया, मतगणना केंद्र पर तीन लेयर सुरक्षा रखी गई है।

जहां काउंटिंग होगी, वहां CRPF तैनात रहेगी और सभी की चेकिंग होगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह ना फैले, इसके लिए सोशल मीडिया टीम मॉनिटरिंग कर रही है।

07:50 AM4 जून 2024

यूपी में 851 प्रत्याशी मैदान में

यूपी चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी घोसी से हैं। यहां से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर मैदान में हैं। सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज से हैं, वहां से भाजपा सांसद बृजभूषण के बेटे करण भूषण चुनाव लड़ रहे हैं।

07:46 AM4 जून 2024

प्रत्याशियों की मौजूदगी में खोले गए स्ट्रांग रूम

07:44 AM4 जून 2024

44 दिन चला चुनाव

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

07:42 AM4 जून 2024

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, देखिए तस्वीरें

07:38 AM4 जून 2024

मथुरा सीट की काउंटिंग को लेकर अपडेट दे रहे रिपोर्टर पवन गौतम

07:29 AM4 जून 2024

अखिलेश बोले- कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले डीएम और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा- माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख इस बात का तत्काल संज्ञान लें। मिर्जापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा कई जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग विपक्ष के कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो कल मतगणना में हिस्सा न ले सकें। अपने मत की रक्षा का अधिकार सबको है।

06:54 AM4 जून 2024

2019 में भाजपा को 50% वोट मिले थे

06:53 AM4 जून 2024

यूपी से 53 सांसद फिर चुनावी मैदान में

इस बार 53 वर्तमान सांसद यूपी में चुनाव लड़ रहे हैं। 48 सांसदों को भाजपा ने दोबारा टिकट दिया है। सपा ने 3, अपना दल (एस) और बसपा ने एक-एक सांसद को टिकट दिया। इस चुनाव में पहली बार आजम खान का परिवार चुनाव नहीं लड़ रहा।

2024 में 56.92% वोटिंग हुई। 2019 में 59.11% वोट पड़े थे। यानी 2.19% कम वोट पड़े। 2019 की बात की जाए तो यूपी में सबसे ज्यादा 62 सीटें भाजपा ने जीती थीं। अपना दल-2, बसपा-10, सपा को 5 सीटें मिली थीं। कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट जीती थी।

06:52 AM4 जून 2024

मोदी सरकार में 12 मंत्री यूपी से लड़ रहे चुनाव

06:51 AM4 जून 2024

योगी के 4 मंत्री मैदान में, 1 की राह कठिन

ेे

06:50 AM4 जून 2024

यादव परिवार के 5 सदस्यों की किस्तम का होगा फैसला

06:44 AM4 जून 2024

सपा-कांग्रेस का गठबंधन, भाजपा के साथ रालोद आई

  • 2024 चुनाव सपा-कांग्रेस गठबंधन में लड़ रही है। सपा 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। भदोही की सीट ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को दी है।
  • भाजपा 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। 2 सीट अपना एल (एस), 2 सीट रालोद और 1 सीट सुभासपा को दी है।
  • बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है। 2019 में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
06:43 AM4 जून 2024

2019 की तुलना में इस बार 2.19% कम हुई वोटिंग

06:42 AM4 जून 2024

CCTV की निगरानी में होगी काउंटिंग

06:40 AM4 जून 2024

7 एग्जिट पोल में भाजपा को 67 से 71 सीटें

7 एग्जिट पोल में यूपी की 80 में से 67 से 71 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान लगाया गया है। सपा-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को 9 से 13 सीटें मिल रही हैं। मायावती 2014 के बाद एक बार फिर शून्य पर सिमट रही हैं। अखिलेश और राहुल का गठबंधन सीटों के हिसाब से असरदार नहीं दिख रहा है।

06:39 AM4 जून 2024

आखिरी में पिछले 3 चुनावों में 80 सीटों का क्षेत्रवार रिजल्ट देखिए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481