सतना लोकसभा सीट पर गणेश सिंह आगे:कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा 27 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे

0
Spread the love

सतना लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को डाले गए वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। थोड़ी ही देर में रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे जबकि दोपहर तक यह तस्वीर साफ होने लगेगी कि जीत का सेहरा किसके बंधेगा। सतना सीट पर इस बार 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से चार बार के सांसद गणेश सिंह की प्रतिष्ठा जहां दांव पर है वहीं कांग्रेस की उम्मीद विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर टिकी हुई है।

जबकि विधानसभा चुनाव हार चुके मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी भी बसपा के सहारे अपने राजनैतिक भविष्य को बचाने की कोशिश में हैं।

सीट से संबंधित जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग पढ़े…

अपडेट्स

2 मिनट पहले

सतना का पांचवा चरण पूरा

भाजपा- 150581 कांग्रेस- 122888 बसपा- 57564 भाजपा 27693 वोट से आगे

21 मिनट पहले

सतना में बीजेपी को 23 हजार की लीड

सतना सीट पर अब तक बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह को 1 लाख 40 हजार 648 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को एक लाख 16 हजार 944 वोट मिले हैं।

41 मिनट पहले

चौथे राउंड में भाजपा 21 हजार 367 वोट से आगे

  • भाजपा- 1 लाख 21 हजार 322
  • कांग्रेस- 99 हजार 955
  • बसपा- 43 हजार 990
11:06 AM4 जून 2024

सतना में बीजेपी को 17 हजार की लीड

सतना सीट पर अब तक बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह को 1 लाख 5 हजार 926 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 88 हजार 345 वोट मिले हैं।

10:40 AM4 जून 2024

बीजेपी को 12 हजार वोटों की लीड

सतना सीट पर अब तक बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह को 82420 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 70220 वोट मिले हैं।

10:35 AM4 जून 2024

सतना में दूसरा चरण पूरा

भाजपा- 58403 कांग्रेस -49391 बसपा- 21934 भाजपा दूसरे चरण में 9012 वोट से आगे

10:16 AM4 जून 2024

बीजेपी 8 हजार वोटों से आगे

सतना सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह 56788 मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 48598 वोट मिले है।

10:09 AM4 जून 2024

सतना से भास्कर रिपोर्टर विष्णुदत्त त्रिपाठी

10:07 AM4 जून 2024

गणेश सिंह को 7 हजार वोट की बढ़त

सतना सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह 41690 मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 34674 वोट मिले है।

09:41 AM4 जून 2024

भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह की भास्कर से बातचीत

09:37 AM4 जून 2024

सतना पहले चरण में भाजपा आगे

चित्रकूट

  • भाजपा – 4508
  • कांग्रेस -3711
  • बसपा – 761

सतना

  • भाजपा 3380
  • कांग्रेस 3285
  • बसपा 1557

मैहर

  • भाजपा 5205
  • कांग्रेस 3337
  • बसपा 1409

रैगांव

  • भाजपा 3580
  • कांग्रेस 2381
  • बसपा 1972

अमरपाटन

  • भाजपा 4307
  • कांग्रेस 4183
  • बसपा 2572

रामपुर

  • भाजपा 3498
  • कांग्रेस 4214

नागौद

  • भाजपा 4048
  • कांग्रेस 2972
  • बसपा 1851
09:13 AM4 जून 2024

सतना में बीजेपी आगे

सतना सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह 892 वोटों से आगे हैं।

08:31 AM4 जून 2024

काउंटिंग के दौरान पुलिस अमला तैनात

08:30 AM4 जून 2024

वोटिंग शुरू होते ही मतगणना स्थल पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी

07:15 AM4 जून 2024

जानें सीट सें संबंधित कुछ फैक्ट्स

07:13 AM4 जून 2024

10 लाख वोटों की होगी गिनती

सतना लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्रों के 1950 मतदान केंद्रों में डाले गए लगभग साढ़े 10 लाख वोटों की गिनती के लिए मतगणना स्थल उत्कृष्ट विद्यालय में 142 टेबिलें लगाई गई हैं। मतों की गिनती 109 चक्र में पूरी होगी। रामपुर और मैहर विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए 20 – 20 तथा सतना,चित्रकूट, रैगांव, अमरपाटन एवं नागौद क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 18- 18 टेबिलें लगाई गई हैं। चित्रकूट , रैगांव और मैहर की काउंटिंग के लिए 15- 15 चक्र होंगे जबकि सतना , रामपुर ,अमरपाटन तथा नागौद के वोटों की गणना 16- 16 राउंड चलेगी।

07:13 AM4 जून 2024

सुबह 6 बजे ही पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी

गणना के लिए ड्यूटी पर तैनात किए गए अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे ही उत्कृष्ट विद्यालय स्थित मतगणना स्थल पहुंच गए हैं। राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया है। सबसे पहले पोस्ट बैलेट की गिनती की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा एवं एसपी आशुतोष गुप्ता खुद भी मतगणना स्थल पर मौजूद रह कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481