इंडियन यूथ कांग्रेस इंदिरा फेलोशिप के तहत ‘‘आधी आबादी पूरा हक और नारी न्याय’’ परिचर्चा संपन्न

0
Spread the love

भोपाल, 03 मई, 2024

इंडियन यूथ कांग्रेस के तहत इंदिरा फेलोशिप की फेलो सदफ़ खान और उर्वशी दबे के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में देश में महिलाओं की आधी आबादी पूरा हक और नारी न्याय विषय पर परिचर्चा संपन्न हुई। परिचर्चा में इंदिरा फेलोशिप की प्रतिनिधि उपस्थित थी। परिचर्चा में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव, महेन्द्र जोशी, सी.पी. मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र सह प्रभारी सी.पी. मित्तल ने महिलाओं के सम्मान की बात करते हुये कहा कि देश की प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा जी ने महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने की पहल की।
श्री राजीव सिंह ने इंदिरा फेलोशिप की सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हितों का ध्यान रखा है। देश की आयरन लेडी कही जाने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अनेकों कार्यक्रम चलाये जिससे महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना जागृत हुई।
डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के आत्मसम्मान को लगातार ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को उनका मान-सम्मान मिलेगा। भोपाल में कांग्रेस का सांसद बनेगा तो महिलाओं को पूरा सम्मान और अधिकार मिलेगा।
भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के सम्मान में जो गांरटी दी है, उससे महिलाओं का निरोत्तर विकास होगा। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार कांग्रेस के लिए समर्पित परिवार है, मेरी मां को अम्मा के नाम से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जाना जाता था, उन्होंने महिलाओं के लिए नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये।
इंदिरा फेलोशिप की फेलो सदफ खान ने आधी आबादी पूरा हक और नारी न्याय परिचर्चा के पर महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि देश में कांग्रेस सरकार बनती है तो जिस तरह पुरूषों की राजनीति एक मुकाम हासिल कर चुकी है, उसी तरह इंदिरा फेलोशिप के माध्मय से महिलाओं को राजनीति में एक नया रूप देने के लिए प्रयासरत है। महिलाओं को साड़ी, चूड़ी, बिंदी देकर उन्हें वोट बैंक समझा जाता है, हम उससे निजात दिलाने के प्रयास करेंगे। भाजपा में ब्रजभूषण और पज्जवल रेवन्ना जैसे नेताओं को संरक्षण देने वाली मोदी सरकार से महिलाओं की सुरक्षा करेंगे। देश की आधी आबादी जिस हक और सम्मान की हकदार है वह हक कांग्रेस पार्टी व इंदिरा फेलोशिप हर एक महिला तक दिलाकर रहेगी। जिसकी शुरूआत आज नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से हो चुकी है।
इंदिरा फेलोशिप की फेलो उर्वशी दवे ने नारी न्याय पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल की भाजपा सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हुये। अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से मुंबई की दो बार यात्राऐं कर लगभग 11000 किलोमीटर की पद यात्रा की, जिसमें सभी वर्गों की समस्याओं को जाना, खासकर महिलाओं की समस्याओं पर फोकस करते हुये उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने न्याय पत्र के माध्यम से महिलाओं को उनके सम्मान और अधिकार देने की बात कहीं। महिलाओं को पूरा हक मिले, अधिकार मिले जिसकी महिलाओं को आज आवश्यकता है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी राजलक्ष्मी नायक, इंदिरा फेलोशिप के प्रभारी सुमित पांडे, मप्र कांग्रेस से ललित सेन, मप्र कांग्रेस की प्रवक्ता इटारसी की इंदिरा फेलो स्पर्श चौधरी, महिला नेत्रियां निर्मला ऐंथुनी, रेनुका, रत्ना पांडे, तैयबा, नाज, ऊषा अर्शी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481