देर से वोटिंग शुरू होने पर भड़के वीडी और मलैया; रीवा-सतना में कुछ जगह चुनाव का बहिष्कार

0
Spread the love

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों सतना, रीवा, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़ और होशंगाबाद पर वोटिंग हो रही है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया दमोह में मतदान करने पहुंचे तब मतदान शुरू नहीं हुआ था। इस पर मलैया भड़क गए। खजुराहो में देर से मतदान शुरू होने पर भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा नाराज हो गए। नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में पुलिस और बीएलओ के बीच बहस हो गई। इधर, सतना में कुछ बूथ पर ईवीएम में खराबी आने की सूचना है। रीवा, सतना, दमोह और नर्मदापुरम में कुछ जगह ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

सेकंड फेज की इन 6 सीटों पर 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिनके घर शादी का कार्यक्रम है, वे मतदाता बिना लाइन में लगे वोट कर सकेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

दूसरे चरण में 6 सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर 19 हैं। वहीं, सबसे कम 7 उम्मीदवार टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर हैं। दूसरे चरण की 6 सीटों में 13 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

चुनाव के लिए 51 हजार 312 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी सीटों के लिए 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें संवेदनशील बूथ 2,865 और अति संवेदनशील बूथ 178 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481