चौथे चरण में 101 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये हैं 154 नाम निर्देशन पत्र

0
Spread the love

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र भरने के अंतिम दिन गुरूवार 25 अप्रैल को 43 अभ्यर्थियों ने 71 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। चौथे चरण में कुल 101 अभ्यर्थियों द्वारा 154 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है चौथे चरण के नामांकन भरने के अंतिम दिन तक लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 14 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 11 अभ्यर्थियों द्वारा 19 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 15 अभ्यर्थियों द्वारा 24 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 15 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 26 अभ्यर्थियों द्वारा 33 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नाम निर्देशन पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 14 अभ्यर्थियों द्वारा 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481