भोपाल में बी.कॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

0
Spread the love

भोपाल के ईंटखेड़ी में रहने वाली बी.काम सेकेंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के समय परिजन रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई रीना सूर्यवंशी ने बताया कि साधना सिलावट (21) पुत्री पतिराम सिलावट रायपुरा गांव ईंटखेड़ी में रहती थी। वह शासकीय गीतांजली कॉलेज से बी.कॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके करीबी रिश्तेदार के घर रविवार को मुंडन कार्यक्रम था। साधना का परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने बैरसिया रोड स्थित दुपाड़िया गांव गया था।

पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा।
पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा।

परिजन जब घर लौटे तो देखा कि साधना का बेडरूम अंदर से लॉक था। गेट तोड़कर चेक किया तो पंखे के सहारे रस्सी से बने फंदे पर उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया। शव को फंदे से उतारने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

दूसरे नंबर की बेटी थी साधना

पतिराम के साधना सहित कुल चार बच्चे थे। दो बेटे और दो बेटी, साधना दूसरे नंबर की बेटी थी। वह पढ़ाई में होशियार थी। आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की बात कहती थी। कभी उसने किसी डिप्रेशन की बात नहीं कही। उसके सुसाइड के बाद से पूरा परिवार शोकाकुल है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481