भा ज पा कहती है डबल इंजन सरकार से विकास कार्य अच्छा होता है
भा ज पा कहती है डबल इंजन सरकार से विकास कार्य अच्छा होता है, भोपाल में तो ट्रिपल इंजन सरकार है, पर यहां की हालत देखकर नहीं लगता कि प्रशासन नाम की कोई व्यवस्था है ।
1.लोकल ट्रासंपोर्ट(सिटी बस) न के बराबर
2. सफाई सीवेज, राम भरोसे
3. जल प्रदाय : सुबह पानी आया तो आया नहीं तो नहीं । कल कब आएगा कोई कोई गारंटी नहीं । जिम्मेदार लोगों से बात करो तो कहते हैं, पानी ऊपर से कम आ रहा है । पता नहीं, दिल्ली की ओर तो इशारा नहीं है ।
4. स्ट्रीट लाइट: जली तो जलती रहेगी, नहीं तो बिल्कुल नहीं जलेगी ।
5.राजस्व विभाग के प्रकरण: सीमांकन, बटान, नपती, के प्रकरण कोई मां बाप नहीं । ब टा न का प्रकरण मेरा ही ६ साल से निराकृत नहीं हुआ ।
6.सड़कों पर झाड़ू, नहीं के बराबर, आ गए तो अहसान ।
और भी बहुत कुछ है, जनता सब देख रही है
