न्यूयॉर्क में PM मोदी बोले- नियति मुझे राजनीति में लाई

0
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन रविवार को न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। मोदी ने एक घंटे 7 मिनट दिए भाषण में अपने राजनीतिक जीवन, भारत की तरक्की और प्रवासियों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचते ही हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। मोदी के स्वागत में पहले अमेरिका का राष्ट्रगान और फिर भारत का राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-

QuoteImage

मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा रहा जिसमें मैं सालों तक देश में भटकता रहा, जहां खाना मिला खा लिया ,जहां सोने को मिला सो लिया, समंदर से पहाड़ों और रेगिस्तान तक को जाना।

QuoteImage

भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद PM मोदी वहां मौजूद लोगों के बीच भी गए।
भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद PM मोदी वहां मौजूद लोगों के बीच भी गए।

‘अपना नमस्ते लोकल से ग्लोबल हो गया’ मोदी ने भाषण की शुरुआत में नमस्ते कहकर लोगों को अभिवादन किया, फिर कहा, “अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, लोकल से ग्लोबल हो गया।” मोदी ने कहा, “जब मैं न CM था न PM था तब इस धरती पर कई सवालों के साथ आता था। किसी पद पर नहीं था तब मैंने अमेरिका के 29 राज्यों का दौरा किया था।”

मोदी ने प्रवासियों से कहा, “इस बार भारत के चुनाव में कुछ अभूतपूर्व हुआ है।” इसके बाद मोदी ने लोगों की तरफ हाथ उठाया और उनसे 3 बार, अब की बार मोदी सरकार के नारे लगवाए।

मोदी के संबोधन की अन्य अहम बातें…

  • अगला ओलिंपिक USA में है। जल्द ही भारत भी ओलिंपिक का साक्षी बनेगा। हम 2036 मेजबानी के लिए प्रयास कर रहे हैं।
  • खेल, बिजनेस या मनोरंजन, भारत बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र है। IPL दुनिया की टॉप लीग्स में है। फिल्में धूम मचा रही हैं।
  • भारत की मानसिकता दुनिया में दबाव नहीं, प्रभाव बनाने की है। हम आग की तरह जलाने वाले नहीं, सूरज की तरह रोशनी देने वाले हैं। हम विश्व पर दबदबा नहीं, बल्कि समृद्धि में सहयोग देना चाहते हैं।
  • एक दशक से भारत दसवें नंबर से पांचवें नंबर की इकोनॉमी बन गया। अब हर भारतीय चाहता है कि भारत जल्दी से थर्ड लार्जेस्ट इकोनॉमी बने।
  • आपको एक शब्द याद रहेगा पुष्प। मैं पुष्प को परिभाषित करता हूं। प्रोग्रेसिव भारत, अनस्टॉपेबल भारत, स्पिरिचुअल भारत, हूयूमैनिटी को, प्रॉसपैरिटी को समर्पित भारत।
  • हम दुनिया को बर्बाद करने वाले नहीं हैं। प्रकृति के लिए प्रेम के हमारे संस्कारों ने हमें गाइड किया।

गूगल-IBM के CEOs के साथ मोदी की राउंड टेबल बैठक भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद PM मोदी ने अमेरिका के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। राउंड टेबल बैठक के दौरान उन्होंने AI, सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में गूगल के CEO सुंदर पिचई, IBM के CEO अरविंद कृष्णा, एडोबी के CEO शांतनु नारायण और अन्य कई टेक CEO शामिल हुए।

PM मोदी ने फिलिस्तीन-नेपाल के लीडर्स के साथ बैठक की PM मोदी ने रविवार को नेपाल के PM केपी ओली, फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राष्ट्रपति अब्बास के साथ बैठक में मोदी ने गाजा में मानवीय संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत फिलिस्तीन के लोगों के साथ है।

इस दौरान PM ने एक बार फिर इजराइल और गाजा के बीच टू स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन किया। उन्होंने जंग में सीजफायर और इजराइली बंधकों की वापसी के बाद बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने की बात कही। इसके अलावा नेपाली PM केपी ओली ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी बैठक काफी अच्छी रही।

PM मोदी ने गूगल CEO सुंदर पिचई समेत कई बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की।
PM मोदी ने गूगल CEO सुंदर पिचई समेत कई बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की।
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलते PM मोदी।
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलते PM मोदी।

भारत-अमेरिका के बीच सेमीकंडक्टर और MQ-B ड्रोन की डील इससे पहले अमेरिका दौरे के पहले दिन 21 सितंबर को मोदी बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक और QUAD समिट में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात में भारत और अमेरिका के बीच 2 अहम समझौते हुए। अमेरिका की स्पेस फोर्स भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगी।

इसमें बनी सेमीकंडक्टर चिप्स का इस्तेमाल भारत, अमेरिका की आर्म्ड फोर्सेस करेंगी। इसके अलावा अमेरिका ने भारत को 31 MQ-B ड्रोन देने की घोषणा की है। इनका इस्तेमाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए होगा। इसके अलावा मोदी ने बोस्टन और लास एंजिलिस (LA) में भारतीय कॉन्सुलेट खोलने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481