झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल पहले से डिरेल मालगाड़ी से टकराई
झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3.43 बजे 12810 मुंबई-हावड़ा मेल पहले से डिरेल हुई मालगाड़ी से टकरा गई। घटना के बाद मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पैसेंजर ट्रेन का इंजन डिरेल हुई मालगाड़ी की बोगी से टकराया। इसके बाद ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ।
रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देना का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
हादसे की 2 तस्वीरें देखिए…


चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेन और एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब ग्राफिक्स से समझिए कैसे हुआ हादसा



