मनु-सरबजोत को पिस्टल मिक्स्ड में ब्रॉन्ज
पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार को भारत को दूसरा मेडल मिला। शूटर मनु भाकर और सरबजोत ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट का ब्रॉन्ज जीत लिया है। दोनों की जोड़ी ने कोरिया की टीम को 16-10 से हराया।
मनु भाकर ने 2 दिन पहले पहले (28 जुलाई) को 10 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में भी ब्रॉन्ज जीता था। इसके साथ ही वे एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
पेरिस में चौथे दिन मंगलवार को भारतीय खिलाड़ी 5 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। फिलहाल, भारत-आयरलैंड हॉकी मैच जारी है।
भारत को शूटिंग में 12 साल बाद डबल मेडल
ओलिंपिक गेम्स की शूटिंग इवेंट में भारत को 12 साल के बाद डबल मेडल मिले हैं। इससे पहले 2012 के लंदन ओलिंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में मेडल दिलाए थे।

नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 के ओलिंपिक में 2 मेडल जीते थे
मनु से पहले एक अंग्रेज एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने एक ओलिंपिक गेम्स में 2 मेडल जीते थे। उन्होंने 1900 के पेरिस ओलिंपिक में 200 मीटर हर्डल्स और 200 मीटर रेस में सिल्वर जीते थे। यह ओलिंपिक में भारत का पहला ओलिंपिक मेडल था। यह कॉन्ट्रोवर्शियल भी रहा, क्योंकि इसे एक अंग्रेज एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने जीता था। इसलिए इंग्लैंड भी इस पर दावा करता है।
मेडल विनर शूटर्स के बारे में…
मनु भाकर हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। 22 साल की मनु ने पॉलिटिकल साइंस का कोर्स किया है। वे स्कूल टाइम में बॉक्सिंग, कराते सहित आधा दर्जन स्पोर्ट्स खेल चुकी हैं।
- मनु भाकर का यह दूसरा मेडल है। वे 10 मीटर पिस्टल विमेंस इवेंट में मामूली अंतर से मेडल चूक गई थीं। मनु दूसरा ओलिंपिक खेल रही हैं।
- मनु के पास तीसरा पदक जीतने का भी मौका है। उन्हें 2 अगस्त को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी उतरना है।
सरबजोत सिंह हरियाणा के अंबाला जिले के धीन गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता जतिंदर सिंह किसान हैं। उन्होंने DAV कॉलेज चंडीगढ़ में पढ़ाई पूरी की है। वे शुरुआत में फुटबॉल खेलते थे।
- सरबजोत सिंह पहला ओलिंपिक गेम्स खेल रहे हैं। 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में थोड़े अंतर से मेडल चूक गए थे।
- सरबजोत वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप और एशियाड में गोल्ड जीत चुके हैं।
मेडल टेली में 25वें नंबर पर भारत
इस मेडल के साथ भारत मेडल टैली में 25वें स्थान पर है, जबकि जापान की टीम नंबर-1 है। पूरी खबर

