विश्व चैंपियन क्रांति गौड़ खजुराहो पहुंची, एयरपोर्ट पर स्वागत

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति सिंह गौड़ का सम्मान किया। सीएम हाउस में हुए समारोह में सीएम ने क्रांति को मोमेंटो दिया, शॉल ओढ़ाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सस्पेंड चल रहे क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की पुलिस विभाग में बहाली होगी। छतरपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

सीएम हाउस में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, मां नीलम और कोच राजीव बिल्थरे को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों ने क्रांति से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे।

इसके बाद क्रांति भोपाल से अपने गृह जिले छतरपुर के लिए निकली। सबसे पहले वह खजुराहो एयरपोर्ट पहुंची। यहां पर उसका स्वागत किया गया। फिर वह कार की छत पर बैठकर अपने गृहग्राम के लिए रवाना हो गई। वह सबसे पहले गुलगंज पहुंचेंगी, जहां चौपरिया सरकार मंदिर में दर्शन करेंगी।

शाम करीब साढ़े 4 बजे क्रांति सिंह गौड़ अपने गृह ग्राम घुवारा पहुंचेंगी। यहां तुलादान के बाद स्वागत जुलूस निकाला जाएगा।

देखिए, पांच तस्वीरें…

मुख्यमंत्री ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया।
सीएम हाउस में क्रांति के माता-पिता और कोच को भी सम्मानित किया गया।
सीएम हाउस में क्रांति के माता-पिता और कोच को भी सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में प्रदेश की महिला खिलाड़ी भी मौजूद रहीं।
स्वागत समारोह में प्रदेश की महिला खिलाड़ी भी मौजूद रहीं।
भोपाल से क्रांति छतरपुर जाएंगी। यहां उनके स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।
भोपाल से क्रांति छतरपुर जाएंगी। यहां उनके स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।
क्रांति दिल्ली से गुरुवार देर रात भोपाल एयरपोर्ट पहुंची थी।
क्रांति दिल्ली से गुरुवार देर रात भोपाल एयरपोर्ट पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481