वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, किरन अहिरवार के नेतृत्व में आप पार्टी के जितेन्द्र जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

0
Spread the love

भोपाल, 21 जुलाई 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की उपस्थिति में आज टीकमगढ़ के आप पार्टी के पदाधिकारियों सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता यादवेन्द्र सिंह, किरन अहिरवार के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री पटवारी ने आप पार्टी से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये जितेन्द्र जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर फूलसिंह बरैया, धर्मेन्द्र जैन भी मंचासीन थे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, डॉ. विजय कुमार अहिरवार, नितिन जैन, राजकुमार जैन, सियाराम रजक, साकिर खान, अजीत खान, अनार खान, आदर्श जैन, विजय माते, विजय वर्मा, माखन लाल जैन, अनुज नायक, राजा खान, आसिफ खान, राकेश प्रजापति, जमील खान बेना, पप्पू यादव, बृजेन्द्र यादव, गोलू राजा, शैलेन्द्र कुशवाहा, प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, मथुरा राजपूत, ब्रजेश बाल्मिक, सलीम खान, नकुल शहरिया, संतोष साहू, नीरज यादव, अनिल सेन, राकेश यादव, सुरेश यादव, आरिफ खान, आशाराम रैकवार, शेख अनीस, महेन्द्र प्रजापति, अंकुल कुशवाह, हाकिम सिंह यादव, कपूर चंद्र अहिरवार, भगवानदास अहिरवार, इमरत नापित, आशाराम नापित, मोहन यादव, रामसेवक यादव, विजय वर्मा, जितेन्द्र श्रीवास, मनोज श्रीवास, संतोष सेन, सर्वेश, विनोद यादव, बब्लू अहिरवार, मुजफ्फर खान, बंटी कुरमलिया, हरकिशन कुमार, बब्लू रजक, संजय रजक, ब्रजेन्द्र यादव, दिलीप रजक, अंकित सिंह ठाकुर, फूलचंद्र जोशी, कमल कुमार राय, अंशुल राय, पुष्पेंद्र जोशी, भागचंद्र आदिवासी, अशोक प्रजापति, आसिफ खान, शेख अरवाज, शेख फैजान, तारिक खान, गोकुल विश्वकर्मा, राथूराम, दीपक रजक, उमेश रजक, दिलीप कुशवाहा, महेन्द्र झा सहित सैकड़ों आप पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने इस अवसर पर संचालन करते हुये कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये कार्यकर्ताओं के सदस्यता फार्म भरवाये। इस अवसर पर मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रवक्तागण संतोष सिंह परिहार, अभिनव बरोलिया, अमित शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481