भाजपा प्रदेश कार्यालय में तीन नए कानूनों को लेकर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं द्वारा केंद्र सरकार का आभार प्रदर्शन एवं एक दिवसीय विधिक कार्यशाला 13 जुलाई को
भोपाल, 11/07/2024। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार 13 जुलाई प्रदेश भर के अधिवक्ताओं द्वारा औपनिवेशिक न्याय व्यवस्था के दण्ड विधान को बदलकर भारतीय न्याय संहिता सहित तीन नए कानून लागू करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया जाएगा।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा 13 जुलाई को प्रातः 10 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये नये कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023, जो देशभर में 1 जुलाई 2024 से लागू हो गये हैं, को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आभार व्यक्त करने के साथ विधिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। विधिक कार्यशाला को न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्य द्वारा संबोधित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी का कार्यकर्ताओं को मो मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय स्टेट बार के पदाधिकारीगण सहित प्रदेशभर के अधिवक्तागण शामिल होंगे।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
