*ब्रह्माकुमारीज़ में एक माह तक मनाया जाता है महाशिवरात्रि पर्व- बीके नीता* 

0
Spread the love

*अपने दुर्गुण एवं बुराइयों को परमात्मा शिव पर अर्पण कर मनायें सच्ची शिवरात्रि – बीके नीता*

 

*ब्रह्माकुमारीज़ में एक माह तक मनाया जाता है महाशिवरात्रि पर्व- बीके नीता*

 

भोपाल: दिनांक 25 फरवरी

 

इस संसार में हर मानव अपने-अपने सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार ईश्वर को मानता है। परंतु यदि व्यावहारिक जीवन में ईश्वर द्वारा बताई गई बातों का एक परसेंट भी व्यक्ति ईमानदारी से अनुसरण करें तो उसके जीवन में ईश्वरीय स्नेह की शक्ति से अभूतपूर्व परिवर्तन आ सकता है। यह कहना था दैनिक जागरण के प्रधान संपादक श्री प्रमोद त्रिवेदी जी का और अवसर था नीलबड़ स्थित ब्रह्मा कुमारीज़ सुख शांति भवन के अनुभूति सभागार में मनाये जा रहे ८८ वे त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का। इस अवसर पर उपस्थित भोपाल दक्षिण-पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने कहा, पिछले 30 वर्षों से मैं इस संस्था की कार्यों से भली भांति परिचित हूं और मैंने बहनों के द्वारा की जा रही सेवाओं को करीब से देखा है। इनके निस्वार्थ सेवा कार्य की वजह से समाज में एक सुंदर सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इस अवसर पर मै यही शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं की शासन की तरफ से जो कोई भी सहयोग हम मुहैया करा सकते हैं वह हम जरूर करेंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्री जी पी माली ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, मैं काफी लंबे अरसे से संस्था के संपर्क में रहा परंतु यहां सिखाए जाने वाले राजयोग मेडिटेशन को मैंने विलंब से सीखा। लेकिन सीखने के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि यह मुझे बहुत पहले सीखना चाहिए था। आपने अपने वक्तव्य में भोपाल के उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को राजयोग सीखने के लिए प्रेरित किया। आगे ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन की डायरेक्टर बीके नीता दीदी ने आशीर्वचन देते हुए कहा, ब्रह्मा कुमारीज में महाशिवरात्रि पर्व का अत्यधिक महत्व है।पुरे विश्व की ब्रह्माकुमारीज़ के सभी शाखाओं द्वारा इसे एक माह तक मनाया जाता है। इस शिवरात्रि को हम नए तरीके से मनायें। क्रोध रूपी अक के फूल को सदा के लिए परमात्मा शिव पर अर्पित कर दें। और उनसे प्राप्त सुख, शांति एवं वरदानों का जीवन में नित्य अनुभव करें। इस अवसर पर बीके हेमा ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, वर्तमान समय परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण की शुरुआत को 88 वर्ष पूरे हो गए हैं। परमात्मा शिव अपने साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा सहज राजयोग की शिक्षा देकर मनुष्यों को देवता बनाने का पुनीत कार्य ब्रह्माकुमारीज़ के माध्यम से कर रहे हैं। तथा इस ज्ञान यज्ञ में अपने बुराइयां एवं मनोविकारों की आहुति देकर मनुष्य को श्रेष्ठ चरित्रवान बना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को वरिष्ठ राजयोगी बीके रामकुमार द्वारा क्रोध-मुक्त, व्यर्थ-मुक्त,चिंता-मुक्त रहने की एवं सर्व को सुख तथा दुआएं देने की दृढ़ प्रतिज्ञा करवाई गई। कार्यक्रम का सूत्र संचालन डॉक्टर प्रियंका नेगी ने किया। इस अवसर पर भारत के 5000 वर्षों के इतिहास पर बहुत सुंदर नृत्य नाटिका का मंचन बच्चों की टीम द्वारा किया गया। डॉक्टर दिलीप नलगे ने अपने मधुर गीत के द्वारा तथा बहन खुशी ने अपने मनमोहक नृत्य के द्वारा सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में एमपी बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र व्यास, लोकायुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ, एमपी के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार गुप्ता, आईआईटी भोपाल के प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित रहे।

 

*प्रेषक*

*मीडिया प्रभाग*

*सुख शांति भवन, नीलबड़*

*संपर्क सूत्र – 9892961021*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481