मध्य प्रदेश कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ 10 जुलाई को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

0
Spread the love

भोपाल, 04 जुलाई 2024

मध्य प्रदेश कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश के सफाई कामगारों के हित में आगामी 10 जुलाई 2024 को प्रदेश के विभिन्न सफाई कामगारों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक सहित बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
श्री चौहान ने बताया कि विगत 1 वर्ष पूर्व 10 जुलाई 2023 को मप्र कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सफाई कामगारों के हित और उनकी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया था, जिसमें सफाई कामगारों के हित में विभिन मांगे रखी की गई थी, लेकिन सफाई कामगारों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी कड़ी में पुनः एक वर्ष बाद फिर 10 जुलाई 2024 को मप्र कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ द्वारा सफाई कामगारों के हितों की मांगों को लेकर सड़कों पर उतर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा और मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र सौंपेंगे।
श्री चौहान ने बताया कि सफाई कामगार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास की और पैदल मार्च करेंगे। घेराव, धरना-प्रदर्शन के लिए जिला प्रभारी भी नियुक्त किये गये हैं जो प्रदेश भर से सफाई कामगारों को लेकर भोपाल पहुंचेंगे और धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481