जनता से किये वादे भूल गई है भाजपा सरकार: जीतू पटवारी

0
Spread the love

भोपाल, 03 जुलाई 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पांडुपिपरिया, बिजोरी, दलेल, बखारी, मोडियापानी, सिघोली, गैलडुब्बा, छिंदी, लोटिया, अतरिया, भैसखोह और चारगांव सहित ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क एवं सघन दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह के पक्ष में प्रचार किया, साथ ही स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ मेल मुलाकात कर चुनावी रणनीति के संदर्भ में चर्चा की। इस दौरान स्थानीय आदिवासी बर्जनलाल के निवास पर सभी साथियों के साथ दोपहर भोज किया।
श्री पटवारी ने कहा कि मप्र की सरकार तीन-सी की सरकार है कर्ज, क्राईम और करप्शन। लाड़ली बहना योजना के लिए सरकार को 90 हजार 900 करोड़ रूपये चाहिए और इसके लिये या तो कर्ज लेना पड़ेगा, या देश की संपत्ति बेचेंगे। तभी लाड़ली बहना योजना चल पायेगी।
श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ धोखा किया है। घपलों और घोटालों की सरकार इस प्रदेश में चल रही है। नर्सिंग घोटाला, व्यापमं घोटाला और अब पेपर लीक घोटाला। इतना ही नहीं आज महंगाई से प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है, भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जो वादे जनता से किये थे वे सभी भूल गये हैं। न तो किसानों को गेहूं और धान का 2700 और 3100 रू. समर्थन मूल्य मिल रहा है और न ही महिलाओं को 3000 मिल रहे हैं। गैस सिलेण्डर के नाम पर प्रदेश की जनता को इस सरकार ने ठगने का काम किया है। वोट कबाड़ने के लिए सरकार ने जो वादे जनता से किये थे, उन वादों को भाजपा पूरी तरह से भूल गई है। जनता इस सब का हिसाब भाजपा से लेेने के लिए तैयार बैठी है।
सघन जनसंपर्क एवं प्रचार के दौरान विधायक सुजीत मेरसिंह चौधरी, विधायक विजय चौरे, विधायक मधु भगत, विधायक नीलेश उइके, पूर्व विधायक संजय शर्मा, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, देवेन्द्र पटेल मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव, अभिनय ढिमोले, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481