भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 02/07/2024 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह श्री अमित कनकने की पूज्य माताजी श्रीमती गीता कनकने जी के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
