मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथी के हमले से युवक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत गोबरी में हाथी के हमले से युवक की मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुरूप 8 लाख रूपए और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के जीविकोपार्जन हेतु शासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को घटना में घायल अन्य दो युवकों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481