चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
भोपाल: चंद्रशेखर तिवारी द्वारा कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज बहुजन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाज के सम्मान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की गरिमा की रक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
