भोपाल में साइबर ठगी की 3 वारदातें, 3.04 लाख रुपए पार
Breaking
भोपाल में साइबर ठगी की 3 वारदातें, 3.04 लाख रुपए पार!
साइबर ठगों ने महिला, रिटायर्ड आर्मीमैन और युवक के खातों से करीब 3.04 लाख रुपए उड़ाए।
हबीबगंज क्षेत्र में 66 वर्षीय महिला के WhatsApp पर आई APK फाइल बनी ठगी की वजह।
फाइल खोलने के बाद महिला के बैंक खाते से 1.60 लाख रुपए हुए गायब।
अरेरा कॉलोनी निवासी अनुराधा कुकरेजा के साथ 13 अक्टूबर को हुई वारदात।
कोलार में रिटायर्ड आर्मीमैन मनोज कुमार यादव को क्रेडिट कार्ड की NOC के नाम पर ठगा।
ठग ने WhatsApp पर लिंक भेजकर जानकारी भरवाई, खाते से 94,300 रुपए निकाल लिए।
कोलार के गणेश नगर निवासी दीपक कुमार ने फेसबुक विज्ञापन देखकर थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड किया।
ऐप डाउनलोड करने के बाद युवक के खाते से 50 हजार रुपए पार हो गए।
तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच शुरू की।
साइबर अलर्ट: अनजान APK फाइल और संदिग्ध लिंक से बचें; ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
