चंद्रशेखर तिवारी पर स्याही फेंकने की घटना से सकल हिंदू समाज में आक्रोश, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
Spread the love

चंद्रशेखर तिवारी पर स्याही फेंकने की घटना से सकल हिंदू समाज में आक्रोश, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, रासुका के तहत कार्रवाई और समिति अध्यक्ष को पुलिस सुरक्षा देने की उठाई मांग; महंत अनिलानंद जी की अध्यक्षता में हुई अति आवश्यक बैठक

भोपाल। श्री हिंदू उत्सव समिति रजि. 63, भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी पर स्याही फेंकने की घटना को लेकर समिति के सकल हिंदू समाज एवं कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना के संबंध में आगामी कार्रवाई की रूपरेखा तय करने तथा अध्यक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समिति के अध्यक्षीय कार्यालय में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महंत अनिलानंद जी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और सकल सनातन समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई। उपस्थित सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि मामले में शीघ्र एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा कानून के प्रावधानों के अनुरूप राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई पर विचार किया जाए। इसके साथ ही समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप मंगलवार शाम 6 बजे श्री सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, रासुका के तहत कार्रवाई तथा समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।”

ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध हिंसक अथवा भय उत्पन्न करने वाला कृत्य कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई से ही समाज में कानून के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है।

बैठक की अध्यक्षता महंत अनिलानंद जी ने की। इस अवसर पर अनिल चौधरी, बाल्मिक समाज बालिस्ता रावत, दिलीप गुप्ता, शरण खटिक, खटीक समाज विनोद साहू, हेमंत शर्मा, हर्षवर्धन चौकसे, कलार समाज पुष्पेंद्र मिश्रा, ब्राह्मण समाज निलेश राजपूत, राजपूत समाज सुभाष रायजादा, अर्जुन सिंह ठाकुर, लीलाधर पचौरी, पुरुषोत्तम मंगतानी सिंधी समाज, जयदीप ठाकुर, प्रकाश मालवीय रजक समाज एवं आशुतोष तिवारी सहित समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता तथा सकल सनातन समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संदेश नेमा
प्रवक्ता
श्री हिंदू उत्सव समिति रजि. 63, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *