*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी 25 फरवरी को मध्यप्रदेश प्रवास पर*

0
Spread the love

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल प्रवास पर*

भोपाल, 22/02/2024। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी रविवार 25 फरवरी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल क्लस्टर के चारों लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री जी दोपहर तीन बजे खजुराहो में लोकसभा के बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और तीन लाभार्थी परिवारों से संपर्क करेंगे।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *