*प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक*

0
Spread the love

 

 

भोपाल, 22/02/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील, प्रसिद्ध न्यायविद एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्री फली एस. नरीमन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि श्री फली एस. नरीमन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहे। श्रद्धेय नरीमन जी ने देश तथा संवैधानिक मूल्यों को सदैव सर्वोच्च रखा। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिंवगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।

 

(आशीष अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *