जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स भोपाल में जरूरतमंदों को भोजन वितरण

0
Spread the love


भोपाल, 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)।
मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्यरत जनसंवेदना कल्याण समिति द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भोजन चलित सेवा के अंतर्गत आज एम्स हॉस्पिटल भोपाल (गेट नंबर-3) पर मरीजों एवं उनके परिजनों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया।
आज की भोजन सेवा विभिन्न पुण्यतिथियों के अवसर पर आयोजित की गई। स्वर्गीय श्रीमती ज्योति कोटिया जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्री अरुण कुमार ओझा परिवार द्वारा, स्वर्गीय श्री मास्टर किशन चंद गोपलानी जी की पुण्यतिथि पर श्री श्याम सुंदर गोपलानी परिवार द्वारा तथा स्वर्गीय दादा जी की पुण्यतिथि पर मास्टर अर्क विजयवर्गीय परिवार द्वारा भोजन सेवा का सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुड़ी, सब्जी एवं मिठाई का वितरण कर सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। सेवा कार्य में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जनसंवेदना विगत कई वर्षों से निरंतर मानव सेवा के इस कार्य में जुटी हुई है, जिसमें निराश्रित, गरीब एवं मरीजों के परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
संस्था ने आमजन से अपील की है कि वे अपने प्रियजनों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि, श्राद्ध या अन्य स्मृति दिवसों पर इस सेवा कार्य में सहयोग कर पुण्य अर्जित करें।
भोजन सेवा से जुड़ने हेतु इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 98260 13975 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481