मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच श्री अमय खुरासिया की पुस्तक “74 वर्ष बाद” पुस्तक का विमोचन किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल के कोच श्री अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिन्दी पुस्तक ” 74 वर्ष बाद” का विमोचन किया। इस दौरान श्री अमय खुरासिया की बेटी और पुस्तक की सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अमय खुरासिया और सह-लेखिका अमयसी कीर्ति को बधाई दी। यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में भी लिखी गई है।

यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की वर्तमान दौर में उपयोगिता पर आधारित है। श्री खुरासिया ने कोच के रूप में गीता और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का प्रयोग क्रिकेट टीम की रणनीति बनाने में किया। इसके फलस्वरूप केरल राज्य की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 74 वर्ष में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया। दिलीप ट्रॉफी जैसे देश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार केरल के छह खिलाड़ी एक साथ चुने गए। इस पुस्तक के संदर्भ में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री अनिल कुंबले, श्री राहुल द्रविड़, श्री वीवीएस लक्ष्मण, श्री संजय बांगर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान श्री दिलीप मेंडिस और बीसीसीआई के पूर्व सचिव श्री संजय जगदाले सहित केरल निवासी अभिनेता श्री मोहनलाल ने भी अपना अभिमत व्यक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481