थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का आरोपी तीन घण्टे के अंदर गिरफ्तार
// थाना गौतम नगर, नगरीय पुलिस, जिला भोपाल//
थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का आरोपी तीन घण्टे के अंदर गिरफ्तार
आरोपी थाना टीला जमालपुरा का रिकार्ड शुदा बदमाश है जिसके विरूद्ध पूर्व से -16 अपराध पंजीबद्ध है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चोकसे नगर मोड के पास शराब दुकान के सामने एक व्यक्तिं को छुरी मार दी है उक्त सूचना पर तत्काल एफआरव्ही को भेजा गया बाद घायल शाहिद पिता अब्दुल रकीब उम्र 38 साल निवासी म.न. 26 बड़वाली मस्जिद के पास जहाँगीरावाद भोपाल को घायल अवस्था में थाना पुलिस द्वारा इलाज हेतु हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया बाद हमीदिया अस्पताल में घायल शाहिद से घटना के संबंध में पूछताछ की फरियादी ने अरबाज फुंसी के द्वारा पुराने विवाद के चलते चोकसे नगर मोड के पास वाईन शांप के सामने जान से मारने की नियत से गले व बाये हाथ की कलाई मे ब्लेड कटर से मारना बताया । फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी अरबाज फुंसी निवासी टीला जमालपुरा भोपाल के विरूद्ध अ.क्र. 145/26 धारा 296(बी),115(2),109(1),351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
पुलिस कार्यवाही – घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई एवं उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की है l
आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी:- पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरबाज उर्फ फुंसी पिता मोह. सईद उम्र 26 साल निवासी हरीजन बस्ती हनुमान मंदिर के पास टीला जमालपुरा भोपाल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने ब्लेड कटर से मारना बताया है आरोपी से ब्लेड कटर बरामद किया गया है । एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
आपराधिक रिकॉर्ड – आरोपी अरबाज उर्फ फुंसी पिता मोह. सईद उम्र 26 साल निवासी हरीजन बस्ती हनुमान मंदिर के पास टीला जमालपुरा भोपाल , थाना टीला जमालपुर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध थाना टीला जमालपुरा , गौतम नगर, गाविंदपुरा, हनुमानगंज, मंगलवारा में अडीबाजी, अवैध हथियार रखने, जान से मारने की धमकी देने, गंदी गांलिया देने, अवेध शराब रखने जैसे कुल 16 अपराध विभिन्न धाराओ में पंजीबद्ध होकर न्यानयालय में विचाराधीन है ।
सराहनीय कार्य :- इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में उप निरीक्षक अरविंद जाट, उनि अजय यादव, सउनि जुबेर खांन, प्रआर. 387 राजेंद्र पटेल, प्रआर. 2968 देवी प्रसाद खरे, आर. 557 शहदाब, आर. 3468 शेलेंद्र सिहं चंदेल आर. 4911 अंशु कुशवाह तथा थाना टीला जमालपुरा के प्रआर. 1029 जगत सिहं, आर. 1295 हरीओम का विशेष योगदान रहा।
